Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट! ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, जिससे ऊंचाई वाले हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ गई है।

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट! ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी
वहीं राज्य में बारिश और बर्फबारी का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई गई है।

खास तौर पर आज बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने आज मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी चेतावनी है।
इसके अलावा किन्नौर को छोड़कर अन्य पांच जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने लगेगा, जिसके चलते केवल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फबारी की संभावना है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



