Himachal Weather: हिमाचल में आज-कल साफ रहने के बाद फिर बिगड़ रहा मौसम! होगी बारिश-बर्फबारी

Himachal Weather: हिमाचल में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। इससे पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होगी तो अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।

Himachal Weather: हिमाचल में आज-कल साफ रहने के बाद फिर बिगड़ रहा मौसम! होगी बारिश-बर्फबारी
मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक, राज्य में आज और कल मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिलेगी। मौसम के साफ़ रहने से तापमान में भी हल्का उछाल आएगा।

जबकि उसके बाद यानी 26 मार्च से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।


इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उसके बाद 27 और 28 मार्च को पूरे प्रदेश में फिर मौसम साफ हो जाएगा।
लेकिन 29 मार्च को दोबारा से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम चला हुआ है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



