Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़! पंजाब से पकड़े महिला-पुरुष, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़! पंजाब से पकड़े महिला-पुरुष, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पकडे गए आरोपियों में 40 वर्षीय दीपक कुमार निवासी ओल्ड जिला कांगड़ा और 47 वर्षीय रितु निवासी बटाला, पंजाब शामिल है। दोनों आरोपियों को कांगड़ा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है।

Indian Public School

क्या था मामला
मुख्य आरोपी दीपक कुमार और रितु पिछले काफी लंबे समय से लोगों को बच्चा दिलाने के नाम पर ठगने का काम कर रहे थे। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब कांगड़ा जिले के व्यापारिक कस्बे संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी से आरोपियों ने हजारों रुपए की राशि हड़प ली।

Doon valley school

दरअसल, दोनों ने दीपक कुमार से संपर्क साधा था और बच्चा गोद लेने की बात कही थी। इस पर दीपक कुमार ने भी हामी भर दी और बच्चा देने के बदले पैसों की डिमांड की।

जिस पर दंपति भी मान गया और 23,500 रूपए में बच्चा गोद लेने पर सहमति बनी। इस दौरान आरोपी के कहे अनुसार रोहित ने 10,000 रूपए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिए, जबकि बाकी राशि बच्चा मिलने के बाद दी जानी थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लेकिन रोहित को इस दौरान ठगी का शक हुआ और उसने देर न करते हुए डाडासीबा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया और मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी की बैंक डिटेल्स को खंगाला और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने जब उससे गहन पूछताछ की तो ऋतु के नाम का भी खुलासा हो गया जो कि बच्चों को आगे बेचने का धंधा करती थी।

और गिरफ्तारियां होने की संभावना
उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दीपक पुलिस की डिमांड पर चला हुआ है, जबकि आरोपी महिला को अरेस्ट कर उसका भी डिमांड प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: परीक्षाओं के मद्देनज़र डीजे-लाउडस्पीकर पर नकेल! रात 10 बजे के बाद बैन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

HP News: परीक्षाओं के मद्देनज़र डीजे-लाउडस्पीकर पर नकेल! रात 10 बजे के बाद बैन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Himachal Latest News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल में लॉन्ज की टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन! राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से बड़ा कदम

Himachal Latest News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल में लॉन्ज की टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन! राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से बड़ा कदम