Asha Hospital
Holi 2026
in

युद्ध के बीच महंगाई का झटका: हिमाचल में बढ़ गए सिलेंडर के दाम! जाने आपके शहर में LPG की कितनी कीमत

TROWS

हिमाचल प्रदेश के लोगों को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लग गया है। प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा।

Holi 2026 -2

युद्ध के बीच महंगाई का झटका: हिमाचल में बढ़ गए सिलेंडर के दाम! जाने आपके शहर में LPG की कितनी कीमत

बता दें कि, ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण युद्ध के चलते 7 मार्च 2026 से देशभर सहित प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है।

Indian Public School

60 रुपये महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर
14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है और कीमत एक हजार रुपये तक पहुंच गई है। घरेलू LPG सिलेंडर के साथ-साथ व्यावसायिक सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं।

Doon valley school

कमर्शियल (व्यावसायिक) सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये से 137 रुपये तक की वृद्धि की गई है। हालाँकि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में डिलीवरी चार्ज जोड़ने के बाद दाम अलग-अलग रहेंगे।

कहाँ कितने रूपए में मिलेगा सिलेंडर
शिमला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1015 रुपये का मिलेगा। जबकि व्यावसायिक सिलेंडर 137 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2097 का मिलेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बिलासपुर में घरेलू सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 948.50 रुपये जबकि व्यावसायिक सिलेंडर 114.50 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 1999.50 रुपये का मिलेगा।

मंडी में घरेलू सिलेंडर के दाम 953 से 1013 रुपये हो गए हैं। चंबा जिले में घरेलू उपभोक्ताओं को 945 की बजाए अब 1005 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। जबकि 1920 रुपये में मिलने वाला व्यावसायिक सिलेंडर अब 2035 रुपये में मिलेगा।

ऊना में 14 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर पहले 914 रुपये में मिलता था, जोकि अब 974 रूपए में मिलेगा। व्यावसायिक सिलेंडर 1891 रुपये की बजाए 2005 रुपये में मिलेगा।

धर्मशाला में घरेलू सिलेंडर अब 905 की बजाए 965 रुपये में मिलेगा, जबकि व्यावसायिक सिलेंडर 1868.50 की जगह 2011 रुपये मिलेगा।

जिला कुल्लू में घरेलू सिलेंडर 980.35 रुपये में मिलेगा, जबकि व्यावसायिक सिलेंडर 114 रुपये महंगा होकर 2009.10 रुपये में मिलेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News : कल सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू! 190 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Sirmour News : कल सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू! 190 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास