Asha Hospital
in

CBSE Schools: हिमाचल में CBSE स्कूलों में टीचर भर्ती पर विवाद शुरू! बहिष्कार का ऐलान, अभी तक 1,500 ही आवेदन

TROWS

CBSE Schools: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने के निर्णय के तहत 5,700 से अधिक पदों के लिए आयोजित की जा रही नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का शिक्षक संघों (HGTU) ने कड़ा बहिष्कार किया है।

Shri Ram

CBSE Schools: हिमाचल में CBSE स्कूलों में टीचर भर्ती पर विवाद शुरू! बहिष्कार का ऐलान, अभी तक 1,500 ही आवेदन

प्रदेश सरकार राज्य के 130 सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सीबीएसई (CBSE) पाठ्यक्रम शुरू करने जा रही है, जिसमें 5,700 टीचरों की नियुक्ति की जाएगी।

Indian Public School

इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चली हुई है, मगर टीचरों की नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा लेने का फैसला अध्यापकों को रास नहीं आ रहा है और वह सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Doon valley school

परीक्षा का बहिष्कार
अनुभवी शिक्षकों ने इसे अपमानजनक बताते हुए दोबारा परीक्षा/टेस्ट न लेने की मांग की है, जिससे प्रक्रिया पर विवाद खड़ा हो गया है। हिमाचल गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (HGTU) के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शिक्षकों से परीक्षा का बहिष्कार करने की अपील की है।

दोबारा परीक्षा में बैठना अपमानजनक
शिक्षक संघ का तर्क है कि वे पहले से कमीशन पास कर अनुभवी शिक्षक हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठाना अपमानजनक है।

JPERC 2025

परीक्षा में फेल होने पर, वर्षों से कार्य कर रहे शिक्षकों को अनावश्यक शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है, जबकि वे अपने काम में दक्ष हैं। इतना ही नहीं शिक्षक संघ CBSE स्कूलों के लिए अलग कैडर बनाने और उन्हें नए सिरे से परीक्षा के माध्यम से चुनने का विरोध कर रहे हैं।

शिक्षकों की मांग
जो शिक्षक पहले से ही स्कूलों में सेवा दे रहे हैं, उन्हें परीक्षा से छूट मिले। शिक्षकों की क्षमता का आकलन सिर्फ उनके द्वारा पढ़ाए गए छात्रों के बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर किया जाना चाहिए, न कि किसी लिखित परीक्षा से। शिक्षकों को बोर्ड का विकल्प चुनने का अधिकार दिया जाए।

अब तक केवल 1500 टीचरों ने ही किया आवेदन
बता दे कि 5,700 से अधिक रिक्तियों के मुकाबले अब तक केवल 1,500 के आसपास आवेदन आए हैं, जो शिक्षकों की नाराजगी दिखाता है। बड़ी बात यह है कि आवेदन करने के लिए अब केवल चार दिन का समय ही शेष बचा हुआ है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Latest News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल में लॉन्ज की टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन! राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से बड़ा कदम

Himachal Latest News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल में लॉन्ज की टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन! राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से बड़ा कदम