in

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला! गई जान

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला! गई जान

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला! गई जान
TROWS

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला! गई जान

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला! गई जान

सोनू कुमार पेशे से ट्रक चालक था और शुक्रवार रात को अपना वाहन खड़ा कर घर की तरफ लौट रहा था। तभी रास्ते में पुराने विवाद के चलते कुछ युवकों ने सोनू कुमार पर अचानक ही हमला कर दिया।

Doon valley school

आरोपियों ने सोनू कुमार की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी भनक जब ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। मगर तब तक सोनू दम तोड़ चुका था।

जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लिया और चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

JPERC 2025

इस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर सोनू ने आरटीआई के जरिए जानकारी जुटाई थी। इस खुलासे में सामने आया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने सड़क की जद में आने वाली सरकारी जमीन पर अवैध रूप से घर बना रखे हैं।

इस खुलासे के बाद सोनू को लगातार धमकाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: ब्रिटिश काल के दौरान बने शिमला के आइस-स्केटिंग रिंक का होगा कायाकल्प

Himachal Latest News: ब्रिटिश काल के दौरान बने शिमला के आइस-स्केटिंग रिंक का होगा कायाकल्प

Courses After 10th/ 12th: बोर्ड एग्जाम के बाद 15 दिन में सीखें यह हाई डिमांड स्किल कोर्सेज! नहीं होंगे भविष्य की टेंशन

Courses After 10th/ 12th: बोर्ड एग्जाम के बाद 15 दिन में सीखें यह हाई डिमांड स्किल कोर्सेज! नहीं होंगे भविष्य की टेंशन