in

Courses After 10th/ 12th: बोर्ड एग्जाम के बाद 15 दिन में सीखें यह हाई डिमांड स्किल कोर्सेज! नहीं होंगे भविष्य की टेंशन

Courses After 10th/ 12th: बोर्ड एग्जाम के बाद 15 दिन में सीखें यह हाई डिमांड स्किल कोर्सेज! नहीं होंगे भविष्य की टेंशन

Courses After 10th/ 12th: बोर्ड एग्जाम के बाद 15 दिन में सीखें यह हाई डिमांड स्किल कोर्सेज! नहीं होंगे भविष्य की टेंशन

Courses After 10th/ 12th: बोर्ड एग्जाम के बाद 15 दिन में सीखें यह हाई डिमांड स्किल कोर्सेज! नहीं होंगे भविष्य की टेंशन

TROWS

Courses After 10th/ 12th: 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम खत्म होते ही छात्रों को लगने लगता है कि अब आराम का टाइम है। लेकिन असल में छुट्टियों का यह समय ही करियर की दिशा तय करता है। रिजल्ट आने के पहले यदि छात्र सही दिशा में कदम उठाकर सही स्किल सीखना शुरू कर दें तो उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर दोनों में मदद मिलती है।

Courses After 10th/ 12th: बोर्ड एग्जाम के बाद 15 दिन में सीखें यह हाई डिमांड स्किल कोर्सेज! नहीं होंगे भविष्य की टेंशन

आज के डिजिटल दौर में केवल एजुकेशनल डिग्री काफी नहीं बल्कि स्किल डेवलपमेंट बेहद जरूरी हो गया है। आमतौर पर बोर्ड एग्जाम के बाद छात्रों के सामने सवाल आता है कि इतने कम समय में क्या सीखें? तो इसका जवाब बेहद ही आसान है। छात्र कुछ बेहद हाई डिमांड स्किल कोर्स शुरू कर सकते हैं जिन्हें 15 से 20 दिन में आसानी से सीखा जा सकता है। आगे चलकर यह कोर्सेज उन्हें प्रोफेशनल डेवलपमेंट में हेल्प करते हैं।

बोर्ड एग्जाम के बाद हाई डिमांडिंग स्किल कोर्सेज

Doon valley school

डिजिटल मार्केटिंग: बोर्ड एग्जाम के बाद छात्र डिजिटल मार्केटिंग के बेसिक सीख सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग की डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट क्रिएशन, बेसिक SEO सीखना यह सब किया जा सकता है। कोर्स की शुरुआत Coursera या SWAYAM जैसे प्लेटफार्म से की जा सकती है। आगे चलकर इसे फ्रीलांसिंग या पार्ट टाइम इनकम का जरिया भी बनाया जा सकता है।

बेसिक कोडिंग: AI और टेक्नोलॉजी के इस दौर में कोडिंग सीखना बहुत जरूरी हो गया है। छात्र 10वीं या 12वीं के बाद पाइथन और HTML से शुरुआत कर सकते हैं। जहां 15 दिनों के भीतर ही सिंपल वेबसाइट बनाना, बेसिक प्रोग्रामिंग लॉजिक तैयार करना, छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर काम किया जा सकता है। वर्तमान में Jio और Tata जैसे संस्थान द्वारा निशुल्क कोडिंग कोर्सेज संचालित किया जा रहे हैं।

JPERC 2025

ग्राफिक डिजाइनिंग: वे छात्र जो क्रिएटिव हैं और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं वे बोर्ड एग्जाम की छुट्टियों में Canva या Photoshop के बेसिक स्किल सीख सकते हैं। इससे उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट डिजाइन करना, पोस्टर बैनर बनाना और ब्रांडिंग के गुण आ जाएंगे। आगे चलकर छात्र इसमें फ्रीलांसिंग कर पैसे भी कमा सकते है।

वीडियो एडिटिंग: यूट्यूब/ इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो के जमाने में वीडियो एडिटिंग आज पॉपुलर स्किल बन चुका है। पढ़ाई के साथ-साथ आगे चलकर छात्र इसमें करियर भी बना सकते हैं। छात्र चाहे तो Cap Cut या Premiere pro जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर बेसिक सीख सकते हैं। आगे चल कर वे फ्रीलांस वीडियो एडिटर बन सकते हैं।

एडवांस MS Excel: आज एक्सेल केवल जॉब के लिए जरूरी नहीं बल्कि हर फील्ड में इसकी जरूरत पड़ती है। एडवांस MS Excel से छात्र फार्मूला और फंक्शन, डाटा एनालिसिस ओर बेसिक चार्ट बनाना सीख जाते हैं। जिससे आगे चलकर कॉलेज प्रोजेक्ट बनाना और जॉब इंटरव्यू दोनों में फायदा मिलता है।

सॉफ्ट स्किल और पब्लिक स्पीकिंग: 10वीं और 12वीं में जिन छात्रों ने इंग्लिश पर ध्यान नहीं दिया वे अब छुट्टियों में सॉफ्ट स्किल और पब्लिक स्पीकिंग के गुण सीख सकते हैं। रोजाना 20 मिनट इंग्लिश स्पीकिंग की प्रैक्टिस करना, मिरर प्रेक्टिस करना स्पीच तैयार करना, जिससे आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं इंटरव्यू और प्रोफेशनल कोर्सेज में आसानी हो।

AI टूल्स का बेसिक ज्ञान: AI आज हर फील्ड में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में 10 वीं और 12 वीं के एग्जाम के बाद AI टूल्स का इस्तेमाल कर छात्र AI से कंटेंट बनाना, प्रेजेंटेशन तैयार करना, इमेज या डिजाइन बनाना सीख सकते हैं। Jio,Tata, IIT जैसे संस्थान आजकल निशुल्क AI टूल्स कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि जॉब केवल डिग्री से नहीं बल्कि स्किल से मिलती है। ऐसे में परीक्षा के बाद खुद को अपडेट करना शुरू कर दें ताकि कॉलेज में एडमिशन लेते समय छात्र दूसरों से आगे रहे और भविष्य में भी फ्यूचर रेडी बने रहे।

 

 

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला! गई जान

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला! गई जान

Railway Service Affected Route: रेलवे की नई घोषणा! दिल्ली-यूपी-बिहार मार्ग पर कई ट्रेनें हुई अस्थाई रूप से रद्द, जानिए कारण

Railway Service Affected Route: रेलवे की नई घोषणा! दिल्ली-यूपी-बिहार मार्ग पर कई ट्रेनें हुई अस्थाई रूप से रद्द, जानिए कारण