Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ फिर होगी महा वॉकथॉन! मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

TROWS

HP News: जिला मुख्यालय बिलासपुर में 26 दिसंबर को चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ एक महा वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। इस महा वॉकथॉन में जिला बिलासपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे तथा नशीले पदार्थों विशेषकर चिट्टे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे।

Holi 2026 -2

HP News: हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ फिर होगी महा वॉकथॉन! मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

इसी महा वॉकथॉन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश सरकार की नशा विरोधी विशेषकर एंटी चिट्टा मुहिम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Indian Public School

जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ एकजुट किया जाएगा तथा जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि लगभग 15 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Doon valley school

इसके लिए विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को जोड़ने की एक विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि इस महा वाॅकथाॅन आयोजन उद्देश्यों को हासिल किया जा सके।

राहुल कुमार ने बताया कि इस एंटी चिट्टा महा वॉकथॉन की शुरुआत बॉयज स्कूल बिलासपुर से होगी, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नशे के विरुद्ध जागरूकता की शपथ दिलाएंगे। इसके उपरांत वॉकथॉन शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई लुहणू मैदान में संपन्न होगी, जहां मुख्यमंत्री उपस्थित जनसमूह को नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होने बताया कि इस महा वाॅकथाॅन में विभिन्न स्कूलों में नवमी कक्षा एवं इससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा कॉलेज विद्यार्थियों, महिला एवं युवक मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों सहित आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

विदेश में नौकरी का सपना हुआ साकार: 49 युवाओं का चयन! कार्यस्थल पर हुई समस्या तो भारतीय दूतावास करेंगे मदद

विदेश में नौकरी का सपना हुआ साकार: 49 युवाओं का चयन! कार्यस्थल पर हुई समस्या तो भारतीय दूतावास करेंगे मदद

Himachal Weather: हिमाचल में 2 महीने से ड्राइ स्पेल! किसान-कारोबारी चिंतित, जानिए कब होगी बारिश-बर्फ़बारी

Himachal Weather: हिमाचल में 2 महीने से ड्राइ स्पेल! किसान-कारोबारी चिंतित, जानिए कब होगी बारिश-बर्फ़बारी