Himachal News Alert: हिमाचल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते का निधन! दोस्तों के साथ घूमने आया था

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते का निधन हो गया है। 22 वर्षीय वीर सोरेन पुत्र बाबू लाल सोरेन अपने दोस्त अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश और अन्य के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था।

Himachal News Alert: हिमाचल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते का निधन! दोस्तों के साथ घूमने आया था
सभी दोस्त सिमसा के एक होमस्टे में कमरा लेकर रुके हुए थे। अगले ही दिन यानी 23 फरवरी को वह सोलंग और सेथन घूमने के बाद वापस होमस्टे में लौट आए।

इसके बाद वीर सोरेन ने साथियों से कहा कि उसके सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जिसके बाद वह बिस्तर पर सो गया। तभी युवक बिस्तर से अचानक नीचे गिर पड़ा।


गिरने की आवाज सुनकर साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गाड़ी में इलाज के लिए सिविल अस्पताल मनाली लेकर गए। जहां पर उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई।
साथियों के अनुसार अस्पताल लाते समय वीर सोरेन के मुंह से झाग निकल रहा था। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई होगी, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार युवक के शव को कब्जे में लेकर मनाली अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


