

Weather Alert: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ रहा मौसम! दो दिन होगी बारिश-बर्फ़बारी, ओलावृष्टि का अलर्ट
Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है, जिससे बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान आंधी-तूफान चलने के साथ ही ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी हुआ है।
Weather Alert: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ रहा मौसम! दो दिन होगी बारिश-बर्फ़बारी, ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जबकि कल से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है।


3 अप्रैल को एक स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जिसका असर अगले चार दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने तीन और चार अप्रैल को पहाड़ों पर बर्फबारी तो अन्य इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार जताये है।
इस दौरान कई हिस्सों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इससे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है।


कल और परसों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इतना ही नहीं पांच और छह अप्रैल को भी कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



