Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: हिमाचल में किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं होगी बंद! सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

TROWS

Himachal News Update: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद न की जाए।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: हिमाचल में किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं होगी बंद! सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि सभी पात्र पेंशनधारकों को उनकी पेंशन मिलती रहेगी और विभाग को शेष पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने अधिकार से वंचित न रहे।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि अब तक 7,60,772 लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है और सभी पात्र व्यक्तियों को बिना किसी अपवाद के कवर करने पर बल दिया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की भी समीक्षा की और कहा कि वर्तमान में राज्य के 4,131 बच्चे इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं।

Doon valley school

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 30.69 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने ऐसे बच्चों के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण आयोजित करने के निर्देश दिए और जिन जिलों ने अभी तक ऐसे भ्रमण आयोजित नहीं किए हैं, उनसे रिपोर्ट देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है और आश्वस्त किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का 10 प्रतिशत उपयोग करने का प्रावधान किया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि विधवा, निराश्रित या तलाकशुदा महिलाओं तथा दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को वित्तीय एवं शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 21,588 लाभार्थी हैं, जिनमें से 20,735 बच्चे 18 वर्ष तक की आयु के हैं।

इस योजना के लिए 31.01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : हिमाचल में बिजली बोर्ड की ऑनलाइन सेवाओं का डाउनटाइम! पांच दिन तक नहीं होगी डिजिटल बिलिंग

Himachal News : हिमाचल में बिजली बोर्ड की ऑनलाइन सेवाओं का डाउनटाइम! पांच दिन तक नहीं होगी डिजिटल बिलिंग

HP Weather Update: हिमाचल में कल से बिगड़ रहा मौसम! चार दिन होगी हल्की बारिश-बर्फबारी

HP Weather Update: हिमाचल में कल से बिगड़ रहा मौसम! चार दिन होगी हल्की बारिश-बर्फबारी