Asha Hospital
in

Himachal News: हिमाचल में पहली बार एक ही बस में महिला ड्राइवर-कंडक्टर! सीमा ने थामा स्टीयरिंग तो मीनू ने काटा टिकट

TROWS

Himachal News: महिलाएं आज हर क्षेत्रों में पुरुषों से आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं और उन्होंने हर जगह अपनी एक अलग पहचान बनाई है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर देश की तरक्की में अपना पूर्ण योगदान डाल रही है और आज कई पदों पर तैनात होकर देश के निर्माण में पुरुषों के बराबर योगदान दे रहीं हैं।

Shri Ram

Himachal News: हिमाचल में पहली बार एक ही बस में महिला ड्राइवर-कंडक्टर! सीमा ने थामा स्टीयरिंग तो मीनू ने काटा टिकट

ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण देखने को मिला प्रदेश के जिला मंडी में जब दो महिला चालक-परिचालक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस लेकर अंतरराज्यीय बस अड्डा से रवाना हुई।

Indian Public School

हिमाचल की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर और परिचालक मीनू शर्मा की ड्यूटी बस अड्डा प्रभारी द्वारा राजगढ़ रूट पर लगाईं गई थी। जिसके बाद दोनों एक साथ सुबह 8 बजे मंडी शहर के बस अड्डा से रवाना हुई तो सभी उन्हें देखते ही रह गए।

Doon valley school

जिसके बाद पौने नौ बजे के आसपास बस बल्ह घाटी के राजगढ़ गांव पहुंची जहाँ सवारियों को उतारा। यहाँ से दोनों बस लेकर 10 बजे दोबारा मंडी बस अड्डा पहुंची।

पहली बार दो महिलाओं ने एक साथ निभाई ड्यूटी
हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार है जब एक ही बस में चालक और परिचालक की भूमिका दो महिलाओं ने निभाई हो। पहली बार एचआरटीसी बस में चालक और परिचालक के रूप में दो महिलाओं की जोड़ी को देखकर लोग भी आश्चर्य चकित रह गए। इस दौरान सवारियों ने दोनों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।

JPERC 2025

कौन है सीमा ठाकुर
सीमा ठाकुर मूल रूप से सोलन स्थित अर्की तहसील के दुधाना गांव की रहने वाली हैं, जिन्हे हिमाचल की पहली महिला बस चालक के रूप में जाना जाता है। उनके पिता भी एचआरटीसी में बस चालक रहे हैं।

सीमा ठाकुर ने शिमला के कोटशेरा कॉलेज से बीए और उसके बाद अंग्रेजी में एमए की डिग्री हासिल की है। 2016 में उन्होंने एचआरटीसी विभाग ज्वाइन किया था। तैनाती के बाद सीमा शिमला में लोकल रूटों पर सरकारी टैक्सी चलाती थी। हालांकि, बाद में सरकार ने उन्हें वोल्वो बसें चलाने की अनुमति दी थी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Jobs : एलआईसी में बीमा सलाहकार के भरे जाएंगे 50 पद! 10वीं फेल या पास युवक-युवतियों को मौका

Himachal Jobs : एलआईसी में बीमा सलाहकार के भरे जाएंगे 50 पद! 10वीं फेल या पास युवक-युवतियों को मौका