HP Weather Today: हिमाचल में फिर बदल रहा मौसम! तीन दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी

HP Weather Today: हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन उसके बाद एक बार फिर से राज्य में मौसम बदलने के आसार हैं, जिससे बारिश-बर्फ़बारी हो सकती है।

HP Weather Today: हिमाचल में फिर बदल रहा मौसम! तीन दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 6 मार्च तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन उसके बाद प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है।

ऐसे में 7 और 8 मार्च को राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार है। जबकि 9 मार्च को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश होने की संभावना हैं।


हालाँकि इस दौरान प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीँ, अगले तीन दिनों तक साफ मौसम रहने के कारण तापमान में भी उछाल आएगा।
बता दें कि प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चला हुआ है, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



