Accident In Himachal: हिमाचल में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार! सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई

Accident In Himachal: कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी–देहरा सड़क मार्ग पर पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना शुक्रवार सुबह धवाला बाजार से करीब 100 मीटर आगे हुई।

Accident In Himachal: हिमाचल में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार! सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई
खुंडियां थाना की पुलिस टीम देहरा कोर्ट की ओर जा रही थी। तभी ओवरटेक करती हुई एक गाड़ी तेज रफ्तारी में सामने से आ गई।

ऐसे में पुलिस वाहन के चालक ने टक्कर से बचने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाई तो हादसा हो गया। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया।


हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए और सभी पुलिस जवानों को गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी को भी चोटें नहीं लगी है।
सभी पुलिस जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वही दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


