Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू! यह रहेगी ऑनलाइन आवेदन की टाइमिंग

Himachal News: हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू! यह रहेगी ऑनलाइन आवेदन की टाइमिंग

Himachal News: हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू! यह रहेगी ऑनलाइन आवेदन की टाइमिंग

Himachal News: हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू! यह रहेगी ऑनलाइन आवेदन की टाइमिंग

TROWS

Himachal News: प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 की अवधि के लिए लागू होगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने खुदरा शराब इकाइयों के आवंटन को पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से करने को स्वीकृति प्रदान की है।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू! यह रहेगी ऑनलाइन आवेदन की टाइमिंग

पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल पर उपलब्ध करावाया गया है। ई-नीलामी, इकाई-वार आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक खुदरा आबकारी शराब इकाई के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।

Indian Public School

आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। खुदरा शराब इकाइयों की नीलामी 28 फरवरी 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगी।

Doon valley school

सिरमौर, ऊना और बद्दी जिलों के लिए आवेदन 24 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 26 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे तक होगी। नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 2 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 3 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक होगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मंडी और नूरपुर के लिए आवेदन 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 5 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 3 मार्च शाम 6ः30 बजे से 6 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक होगी। नीलामी 7 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों को निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य हैं।

उन्होंने संभावित बोलीदाताओं को परामर्श दिया कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026दृ27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Courses After 10th/12th: AI नहीं छिनेगा आपकी नौकरी! बस 10वीं-12वीं के बाद सीख ले यह डिजिटल स्किल्स

Courses After 10th/12th: AI नहीं छिनेगा आपकी नौकरी! बस 10वीं-12वीं के बाद सीख ले यह डिजिटल स्किल्स

Trump Tariff Break: अमेरिका में आया आर्थिक और कानूनी भूचाल! ट्रंप की अवैध टैरिफ नीति बन्द

Trump Tariff Break: अमेरिका में आया आर्थिक और कानूनी भूचाल! ट्रंप की अवैध टैरिफ नीति बन्द