Himachal Weather: हिमाचल में टूटेगा ड्राइ स्पेल! पांच दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान चलने और ओलावृष्टि का अलर्ट भी दिया गया है।

Himachal Weather: हिमाचल में टूटेगा ड्राइ स्पेल! पांच दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले 6 दिनों तक देखने को मिल सकता है। इससे डेढ़ महीने से चला आ रहा ड्राइ स्पेल टूटने के आसार हैं।

आज से 17 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।


आज और 14-15 मार्च को प्रदेश के उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी जबकि अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है।
जबकि 13 मार्च को केवल ऊंचे पहाड़ी स्थानों और 16-17 मार्च को मध्य व ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी।


आज से 15 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि व 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



