Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: भूतनाथ पुल से आवाजाही बंद करने के निर्देश! डीसी ने बादल फटने व बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

TROWS

Himachal News: उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने मंगलवार को भूतनाथ पुल और लग वैली का दौरा कर बादल फटने व भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग और पुलिस को लोगों की सुरक्षा को देखते हुई पुल पर आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए।

Holi 2026 -2

Himachal News: भूतनाथ पुल से आवाजाही बंद करने के निर्देश! डीसी ने बादल फटने व बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

उन्होंने लोगों से भी इस पुल का उपयोग नहीं करने कि अपील। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का अनुपालन करें तथा अनावश्यक यात्राओं से बचें। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए लोग इन स्थानों के नजदीक न जाएं।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब अढाई बजे लग वैली में बादल फटने से सरबरी नाले में अचानक भारी मात्रा में पानी आ गया। जिससे भूतनाथ पुल की सड़क को भारी क्षति पहुँची है। उन्होंने बताया कि एहतियातन लोक निर्माण विभाग और पुलिस को पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद करने के निर्देश जारी किये गए हैं।

Doon valley school

लोगों से भी इस पुल का उपयोग न करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हनुमानी बाग में इसी खड्ड पर बना पैदल पुल भी बह गया है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि बीती रात लग वैली में बादल फटने और भारी वर्षा के कारण कई सड़कें, पुल और लोगों की निजी सम्पत्तियाँ प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने बताया कि लग वैली में रोपडी-भुट्टी का पुल और सुम्मा का शमशान घाट बह गया है। इसके अतिरिक्त इस वैली की पंचायतों को जोड़ने वाली कुछ सड़कों को भी भारी नुकसान होने से बाधित हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि इस मानसून सीजन के दौरान अब तक जिला में 8 पक्के और 2 कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जबकि 14 पक्के और 17 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि लग वैली, कोली विहार, मनीकरण और खराल क्षेत्र में कुल 81 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। बंजार और सैंज में बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Bank Jobs: इस सरकारी बैंक में सैकड़ो पदों पर निकली भर्ती! 35 वर्ष तक के युवाओं को मौका, सैलरी 93 हज़ार से ज़्यादा

Bank Jobs: इस सरकारी बैंक में सैकड़ो पदों पर निकली भर्ती! 35 वर्ष तक के युवाओं को मौका, सैलरी 93 हज़ार से ज़्यादा

Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान पत्थर लगने से श्रद्धालु की मौत! 11 दिन पहले रद्द हुई यात्रा

Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान पत्थर लगने से श्रद्धालु की मौत! 11 दिन पहले रद्द हुई यात्रा