Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी देने की एवज में व्यक्ति को लगाया 10.60 लाख का चूना

TROWS

Himachal News Alert: हमीपुर जिला के नादौन पुलिस थाना के तहत लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस दौरान शातिरों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी देने की एवज में व्यक्ति से 10,60,000 रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी देने की एवज में व्यक्ति को लगाया 10.60 लाख का चूना

नादौन के घलूं गांव निवासी देशराज शर्मा ने इस बाबत नादौन पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। देशराज शर्मा ने बताया कि अगस्त 2023 में मनोहर ठाकुर निवासी गांव घरांडा सुंदरनगर ने उसे इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी देने का प्रस्ताव रखा था और खुद को कंपनी का मार्केटिंग मैनेजर बताया।

Indian Public School

इसके बाद वह भी उसके झांसे में आ गया और मनोहर ठाकुर को 60,000 रुपए कैश जबकि 10 लाख रुपए के 2 चैक दिए। पीड़ित ने बताया कि पैसे देने के मात्र एक महीने बाद ही एजेंसी खोलने का वादा किया गया था।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

लेकिन उसके बाद जब मनोहर को फोन किया गया तो उसका नंबर बंद आया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का नंबर बंद आने के बावजूद भी वह इंतजार करता रहा। मगर अभी तक आरोपी द्वारा उसका काम नहीं किया गया जिसके चलते उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: आयुष विभाग सूरजपुर में 2 अक्टूबर से शुरू करेगा योग सर्वोदय कार्यक्रम

Paonta Sahib: आयुष विभाग सूरजपुर में 2 अक्टूबर से शुरू करेगा योग सर्वोदय कार्यक्रम

Himachal Crime News: हिमाचल में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म! आरोपी ने दोस्ती कर जाल में फसाया…

Himachal Crime News: हिमाचल में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म! आरोपी ने दोस्ती कर जाल में फसाया…