Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: काम खत्म कर घर लौट रहा था युवक! रास्ते में भूस्खलन की चपेट में आया, गई जान

TROWS

Himachal News Alert: चम्बा शहर के साथ लगती सरोल पंचायत के बन्नू फाट में एक युवक की लैंडस्लाइड की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान विजय कुमार (35) पुत्र कमल कुमार निवासी गांव खल्ली डाकघर सरोल के रूप में हुई है।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: काम खत्म कर घर लौट रहा था युवक! रास्ते में भूस्खलन की चपेट में आया, गई जान

विजय कुमार डीजे का काम करता था और मंगलवार रात को काम खत्म करने के बाद अपने घर की तरफ लौट रहा था। इस दौरान जब वह बन्नू फाट के पास पहुंचा तो लैंडस्लाइड के कारण रास्ता पूरी तरह से बंद था।

Indian Public School

भूस्खलन की चपेट में आकर गिरा युवक
इस दौरान जैसे-तैसे युवक रास्ता पार करने लगा तो अचानक ही पहाड़ी से फिर भूस्खलन हो गया जिसकी चपेट में आने से युवक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Doon valley school

युवक को खोजते हुए मौके पर पहुंचे परिजन
वहीं दूसरी तरफ युवक जब देर तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इस दौरान जब परिजनों ने युवक को फोन किया तो उसका नंबर भी बंद आया। ऐसे में परिवार के सदस्य युवक को खोजते हुए मौके पर पहुंचे।

यहां परिजनों को खाई में मोबाइल की रोशनी दिखाई दी तो उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

घटों बाद खाई से बरामद किया शव
इस दौरान गहरी खाई में उतर कर देखा तो विजय कुमार वहां मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आधी रात को ही घटों की मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

पुलिस द्वारा बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 25000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: दाना डालने गए सेवानिवृत शिक्षक पर बंदरों ने किया हमला! बचाव करते छत से गिरे, दर्दनाक मौत

दुखद: दाना डालने गए सेवानिवृत शिक्षक पर बंदरों ने किया हमला! बचाव करते छत से गिरे, दर्दनाक मौत

HP News: मूसलाधार बारिश के चलते सभी विभाग अलर्ट मोड पर! राहत-बचाव व बहाली कार्यों में युद्धस्तर पर जुटा प्रशासन

HP News: मूसलाधार बारिश के चलते सभी विभाग अलर्ट मोड पर! राहत-बचाव व बहाली कार्यों में युद्धस्तर पर जुटा प्रशासन