Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: भोपाल में आयोजित 8वीं इंटर स्टेट एवं 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में चमका हिमाचल

TROWS

Himachal News Update: बरमाणा स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के खिलाड़ियों ने भोपाल में 26 से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित 8th इंटर स्टेट एवं 45th जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश को उल्लेखनीय सफलता दिलाई है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: भोपाल में आयोजित 8वीं इंटर स्टेट एवं 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में चमका हिमाचल

खिलाड़ियों के इस परिणाम ने न केवल खेल जगत में प्रदेश की बढ़ती क्षमता को रेखांकित किया है, बल्कि जल क्रीड़ा के क्षेत्र में हिमाचल के उभरते प्रभुत्व को भी सुदृढ़ किया है। प्रतियोगिता में एकमप्रीत कौर ने दृढ़ता और उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए सीनियर विमेंस सिंगल स्कल (1x) वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

Indian Public School

इसके साथ ही आराधना, नव्या (किन्नौर), साक्षी देवी और श्रेया चंदेल (बिलासपुर) ने अपने दमदार प्रदर्शन और बेहतरीन टीम वर्क के बल पर सीनियर विमेंस कॉक्सलेस फोर (4-) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।

Doon valley school

प्रियता (बिलासपुर) और नम्रता (किन्नौर) की जोड़ी ने सीनियर विमेंस पेयर (2-) स्पर्धा में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूर्व में बरमाणा सेंटर से प्रशिक्षण लेकर अब NCOE अल्लेप्पी में अभ्यासरत खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

नेहा (कुल्लू) ने सिंगल स्कल (1x) में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि पालक जोक्त्टा (रामपुर) ने इसी वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया। टीम कोच संजीव सिंह ने खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धियां इस सेंटर की बढ़ती क्षमता और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस अवसर पर SAI STC बिलासपुर एवं SAI एक्सटेंशन वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बरमाणा, हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज विजय नेगी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा—“यह उपलब्धियां न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं।

हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर लगातार मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।”

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

पांवटा साहिब : राजकीय कन्या विद्यालय पीपलीवाला में वार्षिक पारितोषिक समारोह, मेधावी छात्राएं सम्मानित

पांवटा साहिब : राजकीय कन्या विद्यालय पीपलीवाला में वार्षिक पारितोषिक समारोह, मेधावी छात्राएं सम्मानित

Himachal Crime News: पुलिस ने होटल में मारा छापा! हेरोइन के साथ पंजाब के दो तस्कर अरेस्ट

Himachal Crime News: पुलिस ने होटल में मारा छापा! हेरोइन के साथ पंजाब के दो तस्कर अरेस्ट