Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: हिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

TROWS

Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश को आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के अभिनव उपयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राज्य को यह पुरस्कार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा दिया गया है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: हिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को यह सम्मान राशन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में आधार प्रमाणीकरण तकनीक को लागू करने वाला देश का अग्रणी राज्य बनने पर प्रदान किया गया है।

Indian Public School

यह पुरस्कार पारदर्शी और कुशल, सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए डिजिटल समाधान लागू करनेे में हिमाचल प्रदेश की अग्रणी भूमिका को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार हैदराबाद में आयोजित आधार दिवस समारोह के दौरान यूआईडीएआई की राष्ट्रीय पहल संवाद के अन्तर्गत प्रदान किया गया।

Doon valley school

प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जहां उचित मूल्यों की दुकानों पर फेस ऑथेंटिकेशन आधारित राशन वितरण आरंभ कर दिया गया है।

यह समाधान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा (डीडीटीजी) डिपार्टमेंट ऑफ डिजिटल टेक्नोलोजिज़ एंड गवर्नेंस विभाग और यूआईडीएआई के परामर्श से विकसित किया गया है। यह तकनीक किफायती, सरल और उच्च प्रमाणीकरण सफलता दर के साथ सुशासन को और अधिक मजबूत बनाती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि इस पहल से लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया सरल हो गई है। वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से सक्षम और दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब फिंगरप्रिंट और ओटीपी जैसे पुराने प्रमाणीकरण तरीकों से आने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए रोगी मित्र योजना लाएगी सरकार! सुक्खू बोले- 6.71 लाख वृद्धों को मिल रही पेंशन

CM Sukhu: वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए रोगी मित्र योजना लाएगी सरकार! सुक्खू बोले- 6.71 लाख वृद्धों को मिल रही पेंशन

Himachal Crime News: चिट्टा और हज़ारों की नकदी सहित पकड़े एक ही परिवार के तीन तस्कर

Himachal Crime News: चिट्टा और हज़ारों की नकदी सहित पकड़े एक ही परिवार के तीन तस्कर