Himachal Crime News: हिमाचल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने फर्जी प्रमाण पत्र से हथिया ली नौकरी! ऐसे हुआ खुलासा

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में एक सहायक प्रोफेसर ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हथिया ली। आरोपी विजय सिंह सितंबर 2024 से विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहा था।

Himachal Crime News: हिमाचल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने फर्जी प्रमाण पत्र से हथिया ली नौकरी! ऐसे हुआ खुलासा
सहायक प्रोफेसर को 28 सितंबर 2024 को नियुक्ति पत्र जारी गया था। नियुक्ति के दौरान उन्होंने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र विश्वविद्यालय में जमा कराए थे।

लेकिन अब जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जमा किए गए दस्तावेजों का संबंधित स्कूल शिक्षा बोर्ड से सत्यापन कराया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।


इस दौरान सामने आया कि लोक प्रशासन विभाग में तैनात सहायक प्रोफेसर विजय सिंह के स्कूल स्तर के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।
इतना ही नहीं बोर्ड के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी उनका कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई।

ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


