Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Weather: हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार! शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

TROWS

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज मौसम के खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।

Holi 2026 -2

Himachal Weather: हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार! शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

इसके अलावा राज्य के सोलन, मंडी, शिमला, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज और कल कुछ जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Indian Public School

IMD शिमला ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और शिमला जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 23 से 25 जनवरी के मध्य सुबह और देर रात के समय निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा।

Doon valley school

उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए थे। मगर इस दौरान धूप खिली रही और कहीं पर भी बारिश-बर्फबारी रिकॉर्ड नहीं की गई।

जनवरी में सामान्य से 73 प्रतिशत कम बारिश
हिमाचल में जनवरी में अब तक सामान्य से 73 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 से 22 जनवरी के बीच केवल 14.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 54 मिलीमीटर होती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बिलासपुर में सामान्य से 91 फीसदी, चंबा 75, हमीरपुर 91, कांगड़ा 90, किन्नाैर 88, कुल्लू 65, लाहाैल-स्पीति 60, मंडी 75, शिमला 71, सिरमाैर 70, सोलन 87 व ऊना जिले में 93 फीसदी कम बारिश हुई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ! दुकान से 500 रुपए में खरीदे पपीते और संतरे

CM Sukhu: कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ! दुकान से 500 रुपए में खरीदे पपीते और संतरे

Sirmour News: महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर! पूर्व निदेशक नहीं छोड़ सकेगा देश

Sirmour News: महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर! पूर्व निदेशक नहीं छोड़ सकेगा देश