Himachal Tourism: होली पर उमड़ेगी टूरिस्ट की भीड़! होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग, रफ़्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते कई दिनों से सुस्त पड़े पर्यटन कारोबार को एक बार फिर से रफ्तार मिलेगी। होली को लेकर शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

Himachal Tourism: होली पर उमड़ेगी टूरिस्ट की भीड़! होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग, रफ़्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार
ऐसे में आने वाले दिनों में शिमला का पर्यटन कारोबार एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। बता दें कि इन दिनों हिल्स क्वीन शिमला में पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सैलानियों की संख्या में कमी
मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव और ऑफ-सीजन के कारण सैलानियों की संख्या में कमी आई है, जिसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। लेकिन अब होली के त्यौहार के चलते एक बार फिर शिमला में सैलानियों की भीड़ उमड़ेगी।


होटलों में एडवांस बुकिंग
होली को लेकर शहर के अधिकतर होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक बाहरी राज्यों के पर्यटकों द्वारा शहर के होटलों में 40 से 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग करवाई जा चुकी है।
ऐसे में होली तक बुकिंग 60 से 70 फीसदी तक पहुंच सकती है। इस वीकेंड और होली पर पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में टूरिस्ट हिल्स क्वीन शिमला का रुख करेंगे।

होली स्पेशल पैकेज तैयार
उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि होली पर पर्यटन कारोबार अच्छा चलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि होटलों में होली स्पेशल पैकेज भी तैयार किए हैं, जिनमें ठहरने के साथ पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


