in

Himachal Latest News: विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन! एंट्री टैक्स और पेट्रोल-डीजल पर सेस का किया विरोध

TROWS

Himachal Latest News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एंट्री टैक्स में भारी वृद्धि और पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने के निर्णय के विरोध में विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

Himachal Latest News: विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन! एंट्री टैक्स और पेट्रोल-डीजल पर सेस का किया विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में एकजुट हुए भाजपा विधायकों ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता पर भारी बोझ डालने वाला है और पर्यटन उद्योग को भी नुकसान पहुंचाएगा।

भाजपा विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह न तो बिगड़ते हालात से कोई सबक ले रही है और न ही जनता के हितों के प्रति गंभीर है। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी’ करार दिया।

Doon valley school

साथ ही ‘जनविरोधी मुख्यमंत्री किसने देखा, हमने देखा सबने देखा’ जैसे तीखे नारों के साथ विधानसभा के मुख्य गेट तक मार्च किया। विपक्ष ने इसे “जन-विरोधी” और “आर्थिक शोषण” करार देते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है।

विपक्ष का आरोप है कि इससे महंगाई बढ़ेगी और पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह फैसला राज्य की जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालेगा और इससे पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान होगा।

JPERC 2025

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपनी आर्थिक विफलता को छिपाने के लिए पेट्रोल-डीजल पर ₹5 का अतिरिक्त सेस लगाया है, जिससे ₹1000 करोड़ की अतिरिक्त वसूली की योजना है।

विपक्ष ने कहा कि छोटी गाड़ियों पर लगने वाले एंट्री टैक्स को चालीस रुपये से बढ़ाकर सीधे 170 रुपये और बड़ी गाड़ियों के लिए इसे एक हजार रुपये तक कर दिया गया है, जो न केवल तर्कहीन है बल्कि पर्यटन पर आधारित हिमाचल की अर्थव्यवस्था के लिए आत्मघाती कदम साबित होगा।

भाजपा ने इस फैसले को “आर्थिक बदहाली” का संकेत बताते हुए इसे वापस न लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौ**त के घाट! आरोपी अरेस्ट

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौ**त के घाट! आरोपी अरेस्ट

HP News: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई 50 प्रतिशत शुरू! कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी निगरानी

HP News: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई 50 प्रतिशत शुरू! कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी निगरानी