in

HP News: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई 50 प्रतिशत शुरू! कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी निगरानी

TROWS

HP News: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला शिमला नरेंदर धीमान ने बताया कि जिला शिमला में वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रित बनी हुई है।

HP News: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई 50 प्रतिशत शुरू! कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी निगरानी

यद्यपि राष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों के कारण एलपीजी आपूर्ति पर कुछ प्रभाव पड़ा है, परन्तु जिला में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है तथा पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूर्व की भांति नियमित रूप से की जा रही है।

व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति 50 प्रतिशत आरम्भ
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को भी सुचारू किया गया है तथा अब व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति 50 प्रतिशत आरम्भ कर दी गई है।

Doon valley school

जिला के होटल, रेस्तरां एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पर्याप्त मात्रा में व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए न करें तथा ईंधन के वैकल्पिक साधनों का भी उपयोग करें।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों, होटलों एवं रेस्तरां में निरीक्षण कर कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

JPERC 2025

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कि अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों या पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद एवं भंडारण न करें, जिससे कृत्रिम कमी उत्पन्न न हो। घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करें तथा निर्धारित समयावधि (लगभग 25 दिन) के पश्चात ही पुनः बुकिंग करें।

जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित किया गया है तथा होम डिलीवरी एवं पिकअप प्वाइंट्स के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें तथा गैस एजेंसियों के गोदामों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें। सभी नागरिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जाती है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रह सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन! एंट्री टैक्स और पेट्रोल-डीजल पर सेस का किया विरोध

Himachal Latest News: विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन! एंट्री टैक्स और पेट्रोल-डीजल पर सेस का किया विरोध

Himachal Crime News: पिकअप से देसी शराब का बड़ा जखीरा बरामद! 149 पेटी पकड़ी, हिरासत में लिया ड्राइवर

Himachal Crime News: पिकअप से देसी शराब का बड़ा जखीरा बरामद! 149 पेटी पकड़ी, हिरासत में लिया ड्राइवर