Asha Hospital
Holi 2026
in

HP Government News: हिमाचल सरकार ने बेटियों की शादी के लिए प्रदान किया 33 लाख से अधिक का शगुन

HP Government News: हिमाचल सरकार ने बेटियों की शादी के लिए प्रदान किया 33 लाख से अधिक का शगुन

HP Government News: हिमाचल सरकार ने बेटियों की शादी के लिए प्रदान किया 33 लाख से अधिक का शगुन

HP Government News: हिमाचल सरकार ने बेटियों की शादी के लिए प्रदान किया 33 लाख से अधिक का शगुन

TROWS

HP Government News: प्रदेश की राज्य सरकार जनकल्याण को सर्वोपरी मानते हुए राज्य के बीपीएल, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले और पिछड़े वर्गो के लोगों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें से शगुन योजना भी एक है।

Holi 2026 -2

HP Government News: हिमाचल सरकार ने बेटियों की शादी के लिए प्रदान किया 33 लाख से अधिक का शगुन

इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को विवाह के लिए अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश भर में क्रियान्वित की जा रही इस योजना से बीपीएल परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे है और ऐसे परिवारों की, अपनी लाडली की शादी करवाने में होने वाले व्यय की चिंता कम हुई है।

Indian Public School

33 लाख से अधिक अनुदान राशि वितरित
राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से करसोग क्षेत्र के पात्र लाभार्थी भी लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश की ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के कार्याकाल में अब तक राज्य सरकार द्वारा करसोग क्षेत्र की बेटियों को शगुन योजना के अन्तर्गत 33 लाख 17 हजार रुपये की विवाह अनुदान राशि प्रदान की जा चुकी है।

Doon valley school

योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 90 मामले स्वीकृत किए गए थे, जिनमें पात्र लाभार्थियों को कुल 27 लाख 90 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई थी, जबकि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक शगुन योजना के तहत क्षेत्र में 17 मामले स्वीकृत किए जा चुके है और स्वीकृत मामलों में पात्र लाभार्थियों को कुल 5 लाख 27 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है।

यह है उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल परिवार से संबंधित बेटियों की शादी में होने वाले व्यय के भार को कम कर, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना का लाभ बीपीएल परिवार की उन बेटियों को दिया जाता है जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी हो। यदि लड़की का विवाह ऐसे लड़के से होता है जो कि हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी नहीं है तब भी वह विवाह अनुदान हेतु पात्र मानी जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अनुदान की राशि
बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाली पात्र लड़कियों या महिलाओं को विवाह अनुदान के रूप में राज्य सरकार की ओर से 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रत्येक मामले में प्रदान की जाती है। यह अनुदान राशि लड़की के माता-पिता या अभिवावकों को प्रदान की जाती है। राज्य सरकार अनुदान राशि को जीवन यापन हेतू खर्चे को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस राशि को बढ़ा भी रही है।

इस विवाह अनुदान राशि को संबंधित जिला के जिला कार्यकम अधिकारी स्वीकृत करने के लिए सक्षम हैं। शगुन योजना का लाभ पाने के लिए लड़की के माता-पिता या अभिभावक, लड़की यदि बेसहारा है वह, स्वयं संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को इस योजना लाभ पाने के लिए अपना आवेदन भेज सकती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन किया जाएगा।

प्रस्तावित शादी की तारीख से दो माह पूर्व भुगतान
शगुन योजना का लाभ पाने के लिए माता-पिता या अभिभावकों को प्रस्तावित शादी की तारीख से दो माह पूर्व ही विवाह अनुदान राशि का भुगतान किया जा सकता है। यदि विवाह पहले ही हो चुका है, तो विवाह के छह महीने के भीतर भी आवेदक अनुदान राशि के लिए आवेदन कर सकते है।

यदि, आवेदक शादी के छः माह के बाद आवेदन करता या करती है तो आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा उसे शगुन योजना के अन्तर्गत लाभ नहीं दिया जाएगा। अनुदान राशि बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से आवेदक के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा में खड्ड उफान पर आने से आधी रात को जान बचाकर भागा परिवार! घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Paonta Sahib: पांवटा में खड्ड उफान पर आने से आधी रात को जान बचाकर भागा परिवार! घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Himachal News Alert: भारी बारिश के बाद पानी के तेज़ बहाव में बहे दो बच्चे! 6 वर्षीय राशि का शव बरामद

Himachal News Alert: भारी बारिश के बाद पानी के तेज़ बहाव में बहे दो बच्चे! 6 वर्षीय राशि का शव बरामद