Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू! 26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम

HP News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू! 26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम

HP News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू! 26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम

HP News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू! 26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम

TROWS

HP News: जिला कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने किया। इस अवसर पर आर. एस. बाली ने कहा कि बीड़ बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम, विचित्र और लंबी साइट होने के कारण दुनिया भर के पैराग्लाइडरों का पसिंददा स्थान है।

Holi 2026 -2

HP News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू! 26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में पैराग्लाइडिंग का विश्वस्तरीय आयोजन होना देश तथा प्रदेश के लिये गौरव की बात है और इसके आयोजन से दुनिया में हिमाचल की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से प्रदेश को अलग पहचान दिलाकर हिमाचल को निरंतर आगे बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग में 2015 के पश्चात एक बाद फिर पैराग्लाइडिंग की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने से यहां के लोगों को आर्थिक रूप में लाभ होने के साथ-साथ यहां के स्थानीय पायलटों को विश्व के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग पायलटों को देखने के साथ उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग घाटी देवी-देवताओं की भूमि होने के चलते, यहां सभी प्रतिभागियों पर देवताओं का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। उन्होंने कहा कि बीड़ लैंडिंग साइट के लिये 60 लाख और अन्य सुविधाओं के लिये पर्यटन विभाग की ओर 7 लाख जारी किया गया है। इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये 35 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने खीर गंगा घाट पार्किंग में लिफ्ट लगाने की भी घोषणा की।

प्रतिभागियों की सुरक्षा और प्रतियोगिता की सफलता को हवन
पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता की सफलता, सुरक्षा और सुखशांति से आयोजन के लिये शान्ति हवन का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनुसार सभी की सुरक्षा के लिये आयोजित हवन में विदेशी पैराग्लाइडिंग प्रतिभागियों ने हवन में भाग लिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 26 देशों के 94 पायलट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 32 भारतीय प्रतिभागियों सहित 7 महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं। आठ दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। दो हेलीकॉप्टर, 7 स्वास्थ्य टीमें एम्बुलेंस सहित, 6-6 रेस्क्यू और रेट्रीवल टीमें तैनात की गई हैं। जो अटल विहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से प्रशिक्षित लोगों की है।

बीड़ कार्निवल से हिमाचल की संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान
मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन और विदेशी मेहमानों को समृद्ध भारतीय और देव भूमि हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिये कार्निवाल की घोषणा की थी। 6 से 8 नवम्बर तक लैंडिंग साइट बीड़ में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Government Job: क्या आप भी कर रहे सरकारी नौकरी का इंतजार! यहां 10वीं-12वीं पास के लिए 2236 पदों पर निकली भर्ती

Government Job: क्या आप भी कर रहे सरकारी नौकरी का इंतजार! यहां 10वीं-12वीं पास के लिए 2236 पदों पर निकली भर्ती

Himachal News Alert: हिमाचल में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति! मौके पर गवाई जान

Himachal News Alert: हिमाचल में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति! मौके पर गवाई जान