Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: युवक-युवतियों को नौकरी का अवसर! यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, मिलेगी कई सुविधाएं

TROWS

HP News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में 12 नवम्बर को आई टी सी लिमिटेड फूड्स डिवीज़न कपूरथला पंजाब दो वर्षीय आईटीआई धारक प्रशिक्षुओं का कैंपस साक्षात्कार लेने जा रही है। साक्षात्कार 12 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से आईटीआई परिसर जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में लिया जाएगा।

Holi 2026 -2

HP News: युवक-युवतियों को नौकरी का अवसर! यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, मिलेगी कई सुविधाएं

इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई जोगिन्दर नगर की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में विभिन्न ट्रेड्स में आईटीआई पास युवा व युवतियां भाग ले सकते हैं। जिनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक व्हीकलस और महिला उम्मीदवारों के लिए केवल कोपा ट्रेड शामिल है।

Indian Public School

इस साक्षात्कार के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष (जिनका जन्म 1 अप्रैल 1999 से 3 अगस्त 2005 के बीच हो) रखी है तथा आईटीआई उत्तीर्ण वर्ष 2017 से 2024 तक होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा ग्यारह हज़ार छः सौ रूपये मासिक वजीफा और आठ सौ रूपये उपस्थिति प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Doon valley school

इसके साथ कपूरथला शहर से कंपनी तक आने व जाने की सुविधा, शिफ्ट के दौरान सब्सिडाइज खाना व चाय, बिना किसी शुल्क के दो जोड़ी वर्दी, हाइजिन यूनिफार्म और सुरक्षा जूते भी कंपनी की ओर से प्रदान किए जाएंगे। कंपनी की नीति के अनुसार आकस्मिक अवकाश व चिकित्सा अवकाश भी चयनित उम्मीदवार को दिए जाएंगे।

साथ ही वार्षिक पूर्व नियोजन और नियमित स्वास्थ्य जांच निशुल्क होगी। उन्होने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक युवा 12 नवम्बर को प्रात: 10 बजे आईटीआई जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में सभी मूल दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों जिसमें अपना बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक दस्तावेज व एनटीसी प्रमाण पत्र साथ में लाना सुनिश्चित करें। इस बारे अधिक जानकारी के लिए राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदर नगर में सम्पर्क करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Cabinet Meeting: सीएम सुक्खू ने इस दिन बुलाई कैबिनेट मीटिंग! लिए जाएंगे अहम फैसले, जानिए क्या रहेगा ख़ास

Cabinet Meeting: सीएम सुक्खू ने इस दिन बुलाई कैबिनेट मीटिंग! लिए जाएंगे अहम फैसले, जानिए क्या रहेगा ख़ास

Himachal News Alert: 17 साल की बेटी को घर में छोड़ ड्यूटी पर गई मां! पीछे से नाबालिग ने उठा लिया खौफनाक कदम

Himachal News Alert: 17 साल की बेटी को घर में छोड़ ड्यूटी पर गई मां! पीछे से नाबालिग ने उठा लिया खौफनाक कदम