Asha Hospital
in

HP News: हिमाचल में 4216 किसानों से खरीदा 2.65 लाख क्विंटल धान! फसल की 40.66 करोड़ राशि बैंक खातों में जमा

HP News: हिमाचल प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया लगातार जारी है। किसान अपनी धान की फसल को लेकर खरीद केंद्रों में पहुँच रहे है। अच्छी बात यह है कि किसानों को उनकी फसल के मौके पर ही अच्छे खासे दाम भी मिल रहे हैं।

Shri Ram

HP News: हिमाचल में 4216 किसानों से खरीदा 2.65 लाख क्विंटल धान! फसल की 40.66 करोड़ राशि बैंक खातों में जमा

बता दें कि खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा हिमाचल में 11 केंद्र बनाये गए है जहाँ किसानों से धान खरीद की जा रही है। अब तक विभिन्न जिलों में 4216 किसान 2.65 लाख क्विंटल धान बेच चुके है।

इनमें से 2804 किसानों द्वारा बेची गई फसल की करीब 40.66 करोड़ राशि बैंक खातों में जमा हो चुकी है। इसके अलावा 1591 किसान ऐसे है जिन्हे जल्द ही उनकी धान की खरीद की रकम बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

Doon valley school

कहाँ कितनी खरीद
बता दें कि धान खरीद मामले में नंबर वन पर प्रदेश का जिला कांगड़ा चला हुआ है जबकि दूसरे स्थान पर जिला सिरमौर है। जिला कांगड़़ा में बनाये गए चार केंद्र में से फतेहपुर अनाज मंडी में 277 किसानों से 40663 क्विंटल, मिलवान इंदौरा में 224 किसानों से 18859 क्विंटल, रियाली केंद्र में 206 किसानों से 20019 क्विंटल जबकि नगरोटा बागवां में 6 किसानों से 24 क्विंटल धान की खरीद हुई है।

इसके अलावा सिरमौर जिला में एपीएमसी केंद्र पांवटा में 764 किसानों से 43297 क्विंटल जबकि धौलाकुआं केंद्र में 618 किसानों से 28115 क्विंटल धान फसल की खरीद हो चुकी है। उधर, जिला सोलन के बद्दी केंद्र में 690 किसानों से 35650 क्विंटल और मार्किट यार्ड केंद्र में 557 किसानों से 28336 क्विंटल फसल खरीद हुई है।

JPERC 2025

जिला ऊना के एचपीएमसी रामपुर केंद्र में 290 किसानों से 12221 क्विंटल, टाहलीवाल ऊना केंद्र में 295 किसानों से 21046 क्विंटल और मार्किट यार्ड केंद्र में 289 किसानों से 16911 क्विंटल धान फसल खरीद हुई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: 90 फीसदी तक सिमटा मटर का सीजन! पहली बार किसानों को मिले रिकॉर्ड दाम

HP News: 90 फीसदी तक सिमटा मटर का सीजन! पहली बार किसानों को मिले रिकॉर्ड दाम

Himachal Crime News: हिमाचल में घर से पकड़ी 91.4 ग्राम हेरोइन सहित हज़ारों की नकदी! दो सगे भाई गिरफ्तार

Himachal Crime News: हिमाचल में घर से पकड़ी 91.4 ग्राम हेरोइन सहित हज़ारों की नकदी! दो सगे भाई गिरफ्तार