in

Himachal News Update: पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं! पर्याप्त है स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान

TROWS

Himachal News Update: जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है।

Himachal News Update: पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं! पर्याप्त है स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर लगभग 3,04,251 लीटर पेट्रोल तथा 3,72,417 लीटर डीज़ल उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त जिले की 16 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी नियमित रूप से हो रही है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2026 को 1764 घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त हुए हैं, जबकि एजेंसियों के पास 2763 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 191 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।

Doon valley school

उपायुक्त ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नीति के अनुसार वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने ढाबा एवं होटल संचालकों से अपील की कि वे ईंधन के वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, ताकि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों पर निर्भरता कम हो सके।

JPERC 2025

उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करें। साथ ही गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए टोल-फ्री नंबर पर एक बार ही मिस कॉल करने की सलाह दी, ताकि अनावश्यक दबाव से बचा जा सके।

उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : नाहन और पांवटा में हेरोइन के साथ पकड़े दो तस्कर! पहुंचाए सलाखों के पीछे

Sirmour News : नाहन और पांवटा में हेरोइन के साथ पकड़े दो तस्कर! पहुंचाए सलाखों के पीछे

Himachal Crime News: नाका तोड़कर फरार हो रहे थे तस्कर! पुलिस ने ऐसे दबोचे, गाड़ी से हथियार सहित नशीले पदार्थ बरामद

Himachal Crime News: नाका तोड़कर फरार हो रहे थे तस्कर! पुलिस ने ऐसे दबोचे, गाड़ी से हथियार सहित नशीले पदार्थ बरामद