in

Sirmour News : नाहन और पांवटा में हेरोइन के साथ पकड़े दो तस्कर! पहुंचाए सलाखों के पीछे

TROWS

Sirmour News : जिला सिरमौर की डिटेक्शन टीम नाहन और पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम ने दो नशा तस्करों को पकड़ा है। दो अलग-अलग मामलों में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sirmour News : नाहन और पांवटा में हेरोइन के साथ पकड़े दो तस्कर! पहुंचाए सलाखों के पीछे

पहले मामले के तहत नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम जब गश्त पर रवाना थी तो सूचना मिली कि आर.टी.ओ. ऑफिस के नीचे अनिल कुमार किराये के कमरे में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बेचने का धंधा करता है।

जिस पर टीम ने किराए के कमरे में छापेमारी की और यहां से 3.20 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की गई। जिसपर अनिल कुमार पुत्र धनी राम निवासी बाल्मिकी बस्ती, तहसील नाहन जिला सिरमौर को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट में केस दर्ज किया गया।

Doon valley school

इसके अलावा अन्य मामले में पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम जब गश्त पर गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब में मौजूद थी तो एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ पैदल आ रहा था। आरोपी इस दौरान सामने पुलिस को देख कर भागने लगा।

ऐसे में पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया और उसकी जब जाँच की गई तो कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुई।

JPERC 2025

आरोपी की पहचान राकेश कुमार पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव बायां कुआं डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा साहिब आयु 32 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल में जेओए के 351 और रेडियोग्राफर के भरे जाएंगे 28 पद

Himachal Latest News: हिमाचल में जेओए के 351 और रेडियोग्राफर के भरे जाएंगे 28 पद

Himachal News Update: पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं! पर्याप्त है स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान

Himachal News Update: पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं! पर्याप्त है स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान