in

HP News Alert: वाह! हिमाचल में 10 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहली बार रागी भी खरीदेगी सरकार

31 दिसंबर तक चलेगा खरीद अभियान, 11 अनाज मंडियों में धान और 8 मंडियों में रागी की होगी खरीद

HP News Alert: वाह! हिमाचल में 10 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहली बार रागी भी खरीदेगी सरकार

HP News Alert: वाह! हिमाचल में 10 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहली बार रागी भी खरीदेगी सरकार

HP News Alert: हिमाचल प्रदेश में 10 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो रही है। इस बार सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए रागी की भी खरीद करने का फैसला किया है।

HP News Alert: वाह! हिमाचल में 10 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पहली बार रागी भी खरीदेगी सरकार

सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन 31 दिसंबर तक यह खरीद करेगा, जिसका मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। प्रदेशभर के किसान बढ़-चढ़कर अपना पंजीकरण करा रहे हैं, और अब तक 3465 से अधिक किसानों ने अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवा लिया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में धान की फसल तैयार होने के साथ ही सरकार ने 10 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने का ऐलान किया है। यह खरीद 31 दिसंबर तक चलेगी। इस बार धान के साथ रागी की भी खरीद की जाएगी, जिसके लिए अलग से 8 मंडियों को तैयार किया गया है।

सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन द्वारा 11 जिलों की 11 अनाज मंडियों में धान की खरीद की जाएगी। इस बार सिरमौर जिले के किसानों ने सबसे ज्यादा पंजीकरण करवाया है।

Radhika Beauty 01
Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

सिरमौर जिले से अब तक 1843 किसान अपनी उपज बेचने के लिए तैयार हैं। वहीं, सोलन से 1132, कांगड़ा से 421, ऊना से 72, और शिमला से 1 किसान ने पंजीकरण कराया है।

सिरमौर जिले में सबसे ज्यादा पंजीकरण
सिरमौर जिले की पांवटा साहिब एपीएमसी मंडी और धौलाकुआं मंडी में सबसे ज्यादा किसान धान बेचने के लिए तैयार हैं। पांवटा साहिब मंडी में 639 और धौलाकुआं मंडी में 631 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किए गए हैं। सिरमौर में इस साल 11,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

अन्य जिलों की स्थिति
कांगड़ा जिले की फतेहपुर मंडी में 7, रियाली में 137, मिलवां (इंदौरा) में 142 किसानों को टोकन दिए गए हैं। सोलन जिले की नालागढ़ मंडी में 435 और बद्दी मंडी में 437 किसानों ने पंजीकरण कराया है। ऊना जिले के टाहलीवाल में 9 और टकारला मंडी में 10 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं।

पिछले साल से ज्यादा उत्पादन
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान की पैदावार बेहतर हुई है। पिछले साल 2022-23 में 14,000 मीट्रिक टन के मुकाबले 2023-24 में प्रदेश में 22,000 मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ। निगम ने पिछले वर्ष की तुलना में 897 मीट्रिक टन ज्यादा धान की खरीद की थी।

सिरमौर में सबसे ज्यादा धान की पैदावार
सिरमौर जिले में पिछले साल 6250 मीट्रिक टन (62,500 क्विंटल) धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन किसानों ने उम्मीद से कहीं अधिक 10,322.21 मीट्रिक टन धान बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस साल, सिरमौर में 11,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार का यह कदम किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी उपज का सही दाम मिलने और खरीद की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। किसान अब पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी फसल मंडियों में बेच सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में वन विभाग की खास पहल: मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए मिर्च धुआं तकनीक का प्रयोग

पांवटा साहिब में वन विभाग की खास पहल: मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए मिर्च धुआं तकनीक का प्रयोग

Himachal News Alert: हिमाचल में विवाहिता ने खौफनाक कदम उठाकर दी जान! मारपीट के आरोप, पति अरेस्ट

Himachal News Alert: हिमाचल में विवाहिता ने खौफनाक कदम उठाकर दी जान! मारपीट के आरोप, पति अरेस्ट