Asha Hospital
Holi 2026
in

HRTC: एचआरटीसी के 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति! 375 से बढ़ाकर 400 किया इनका वेतन

TROWS

HRTC: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिहवन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Holi 2026 -2

HRTC: एचआरटीसी के 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति! 375 से बढ़ाकर 400 किया इनका वेतन

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 रुपये से बढ़ाकर 400 रूपये करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मनाने जा रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि निगम की बसें प्रदेश के लाखों लोगों को रात-दिन सेवाएं प्रदान कर रही है।

Indian Public School

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Doon valley school

हर दिन लगभग पांच लाख लोग परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम अपने लोगों ”सजग साधना सविनय सेवा’’ के साथ तत्परता से अपना काम कर रहा है। उन्होनें कहा कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले लगभग पांच महीनों से समय पर वेतन दिया जा रहा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में नई 297 इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर अपने अंतिम चरण पर है। इसके अलावा, 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की बसों के किराये में छूट की योजनाएं पूर्ववत् जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे कि भविष्य में 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: तीन भाइयों के मकान में भड़की आग! गौशाला भी जलकर राख

Himachal News Alert: तीन भाइयों के मकान में भड़की आग! गौशाला भी जलकर राख

Bank Jobs: इस सरकारी बैंक में 1500 पदों पर निकली भर्ती! जल्द करे अप्लाई

Bank Jobs: इस सरकारी बैंक में 1500 पदों पर निकली भर्ती! जल्द करे अप्लाई