Asha Hospital
Holi 2026
in

IGMC Shimla: आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर ने पीटा मरीज! नाक से निकला खून, गुस्साए परिजनों ने की नारेबाजी

TROWS

IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित IGMC का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ आलोचना की जा रही है। वायरल हो रही वीडियो में एक डॉक्टर मरीज के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Holi 2026 -2

IGMC Shimla: आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर ने पीटा मरीज! नाक से निकला खून, गुस्साए परिजनों ने की नारेबाजी

दरअसल, मामला आईजीएमसी शिमला के श्वास रोग विभाग का है, जब शिमला के कुपवी निवासी एक निजी अकादमी में पढ़ाने वाला अर्जुन नामक मरीज एंडोस्कॉपी करवाने पहुंचा। इस दौरान वहां पर मौजूद डॉक्टर ने व्यक्ति को बेड पर आराम करने के लिए कहा।

Indian Public School

तभी अचानक मास्क पहनकर डॉक्टर आया और उनसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहसबाजी मारपीट में बदल गई और डॉक्टर ने मरीज को बुरी तरह से पीट डाला।

Doon valley school

हालांकि इस दौरान मरीज भी अपने बचाव में डॉक्टर को लात मारता हुआ नजर आया। मारपीट की इस घटना में मरीज के नाक से खून तक निकल गया। उधर, मौके पर मौजूद परिजनों ने इसका एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर मरीज को बुरी तरह से पीट रहा है। इसके बाद मरीज के परिजनों ने उक्त डाक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया और खूब नारेबाजी भी की। इसके साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा आईजीएमसी शिमला में हुई यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। सरकार और अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने पाएं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: हिमाचल के अमन का पूरा हुआ खुद के घर का सपना! मकान बनाने को मिली 3 लाख की आर्थिक मदद

HP News: हिमाचल के अमन का पूरा हुआ खुद के घर का सपना! मकान बनाने को मिली 3 लाख की आर्थिक मदद

Dhurandhar : धुरंधर के आगे फीकी पड़ी Avatar 3! कई रिकॉर्ड टूटे, कलेक्शन पहुंचा 555.75 करोड़

Dhurandhar : धुरंधर के आगे फीकी पड़ी Avatar 3! कई रिकॉर्ड टूटे, कलेक्शन पहुंचा 555.75 करोड़