in

Independence Day 2024: आज देहरा में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह! मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, व्यवस्थाएँ चाकचौबंद

Independence Day 2024: आज देहरा में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह! मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, व्यवस्थाएँ चाकचौबंद

Independence Day 2024: आज देहरा में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह! मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, व्यवस्थाएँ चाकचौबंद

Independence Day 2024: आज देहरा में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह! मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, व्यवस्थाएँ चाकचौबंद

Independence Day 2024: हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में मनाने का निर्णय लिया है। ब्यास के किनारे बसा देहरा और यहां के निवासी अपने यहां इस वर्ष मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। देहरा का शहीद भुवनेश डोगरा मैदान आजादी के जश्न के लिए पूरी तरह सज गया है।

Independence Day 2024: आज देहरा में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह! मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, व्यवस्थाएँ चाकचौबंद

विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यहां शिरकत कर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। बकौल कमलेश ठाकुर, जिला कांगड़ा के देहरा को वरीयता देते हुए मुख्यमंत्री ने इस बार यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाना क्षेत्र और यहां के लोगों के लिए गौरव और हर्ष की बात है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देहरा में कई दिनों से दिन-रात तैयारियां चल रही थी। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ अन्य सभी विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उसके अनुरूप सभी अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह को कामयाब बनाने के लिए देहरा के लोगों से भारी संख्या में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आने का आग्रह किया है।

11 बजे होगा मुख्यमंत्री का आगमन
देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा ग्राउंड में सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आगमन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे तथा विभिन्न सुरक्षा दलों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के नाम अपना संबोधन देंगे तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। पुरस्कार वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक नृत्य की झलक देखने को मिलेगी।

Radhika Beauty 01
Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

प्रदेश भर से आएंगे मेहमान
इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटेल व किशोरी लाल भी मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे। इनके साथ उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष व विधायक फतेहपुर भवानी पठानिया, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व विधायक नगरोटा बगवां रघुबीर सिंह बाली, इलाके की विधायक कमलेश ठाकुर सहित जिले के विधायक गण भी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के अधिकारी भी देहरा आएंगे।

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे यह लोग
सिविल सर्विस अवार्ड
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। सिविल सर्विस अवार्ड के लिए राजस्व विभाग व डिजीटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को राज्य में रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस ) पोर्टल को विकसित करने व इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिए सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों के सचिव प्रियतू मंडल (आईएएस), राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर नियुक्त पंकज शर्मा, डेवलपर कन्सल्टेंट राकेश ठाकुर, असिस्टेंट प्रोग्रामर पवन कुमार को भी सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

प्रेरणा स्रोत अवार्ड
कांगड़ा जिले के एक छोटे से गांव खडूल से संबंध रखने वाले हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद् (ई.पी.सी.एच.) के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार, बिलासपुर जिले से सम्बन्ध रखने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक (डॉ.) महेश वर्मा (पद्म श्री) तथा दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को प्रेरणा स्रोत अवार्ड से मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

हिमाचल गौरव पुरस्कार
कुल्लू जिले से सम्बन्ध रखने वाले केहर सिंह ठाकुर, जिला शिमला की ठियोग तहसील के तहत जरासी गांव से संबंध रखने वाले प्रो. (डॉ.) केशव राम शर्मा और राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कौन बनेगा करोड़पति टी.वी. कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले शिमला के छठी कक्षा के विद्यार्थी अरुणोदय शर्मा को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: 25 लाख रुपए की रिश्वत सहित पकड़ा RTI एक्टिविस्ट! चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

Himachal Latest News: 25 लाख रुपए की रिश्वत सहित पकड़ा RTI एक्टिविस्ट! चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी! रहे सतर्क

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी! रहे सतर्क