Asha Hospital
Holi 2026
in

OTT-Theatre Release: इस हफ्ते मनोरंजन का होगा महा विस्फोट! कर लें अपना वीकेंड प्लान तैयार

OTT-Theatre Release: इस हफ्ते मनोरंजन का होगा महा विस्फोट! कर लें अपना वीकेंड प्लान तैयार

OTT-Theatre Release: इस हफ्ते मनोरंजन का होगा महा विस्फोट! कर लें अपना वीकेंड प्लान तैयार

OTT-Theatre Release: इस हफ्ते मनोरंजन का होगा महा विस्फोट! कर लें अपना वीकेंड प्लान तैयार

TROWS

OTT-Theatre Release: हमारे जीवन में फिल्में और वेब सीरीज आजकल एक अभिन्न अंग बनते जा रहे हैं। यह वे दो शब्द है जो डिजिटल और सिनेमा प्रेमियों को सबसे ज्यादा खुश कर देते हैं। हर हफ्ते कई सारी नई फिल्में और OTT वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जो लोगों के वीकेंड प्लान को और बेहतर बना देती हैं।

Holi 2026 -2

OTT-Theatre Release: इस हफ्ते मनोरंजन का होगा महा विस्फोट! कर लें अपना वीकेंड प्लान तैयार

बता दें इस हफ्ते भी सिनेमाघर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार कंटेंट रिलीज हुआ है। जिसमें कुछ बड़े सितारों की फिल्में है तो कुछ रोमांटिक वेब सीरीज हैं। आज हम आपको इसी का संपूर्ण विवरण देंगे ताकि आप समझ सकें कि कौन सा कंटेंट आपको मिस नहीं करना चाहिए?

Indian Public School

OTT Release January 2026
दे दे प्यार दे 2: नेटफ्लिक्स पर दे दे प्यार दे 2, 9 जनवरी 2026 को स्ट्रीम कर दी गई है। यह रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे टूटे दे का ही सीक्वल है। इस फिल्म में भी अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह दिखाई देंगे। हालांकि ट्विस्ट यह है कि इसमें रकुल प्रीत सिंह के पिता आर. माधवन बने हैं।

Doon valley school

अखंडा 2 थंडावम: अखंडा 2 थंडावम 9 जनवरी 2026 के दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। यह मूवी दमदार दृश्य और नाटकिय कहानी के साथ प्रदर्शित की गई है। हालांकि बड़े पर्दे पर इस मूवी को मिली जुली समीक्षाएं मिली। लेकिन पौराणिक कथाओं को पसंद करने वाले दर्शकों को यह मूवी नेटफ्लिक्स पर जरूर देखनी चाहिए।

फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2 : फ्रीडम एट मिडनाइट का सीजन 2 Sonyliv पर 9 जनवरी 2026 को स्ट्रीम किया गया है। यह भारत के स्वाधीनता संग्राम के बाद की राजनीति और विभाजन को दिखाता है। इसका पार्ट 1 भी काफी लोकप्रिय हुआ था और अब पार्ट 2 भी उसी समय की चिंता दर्द और उम्मीद को जीवंत करता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पीपल वी मीट ऑन वेकेशन: 9 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर यह हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी स्ट्रीम की गई है। यदि आप भी रॉम-कॉम के दीवाने हैं तो दोस्ती और प्यार की यह कहानी आपको जरूर पसंद आएगी।

हनीमून से हत्या: 9 जनवरी 2025 को zee5 पर 5 एपिसोड की एक सच्ची क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज की गई है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज में मनोविज्ञान और क्राइम को काफी अच्छी तरह से बना गया है। यदि आप भी थ्रिलर और साइकोलॉजिकल सीरीज पसंद करते हैं तो यह आपको जरूर पसंद आएगी।

थियेटर रिलीज
The Raja Saab : बात करें थियेटर रिलीज की तो 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में प्रभास की मूवी ‘द राजा साहब’ रिलीज हुई है। यह फेंटेसी हॉरर कॉमेडी है। इस मूवी में साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक ऐसे युवक की भूमिका निभा रहे हैं जो पूर्वजों के भूतिया घर को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस मूवी में आपको रोमांस, कॉमेडी, हॉरर सभी का मिला-जुला मिश्रण दिखेगा। प्रभास के फैंस के लिए यह अब तक कि उनकी सबसे हटकर मूवी साबित होने वाली है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर इस हफ्ते दर्शकों के पास मनोरंजन के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं। OTT प्लेटफॉर्म पर कई बड़े बैनर की वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की गई है। रोमांटिक कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और साई-फाई- वेब सीरीज का भरपूर मटेरियल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने दिए जननी सुरक्षा ड्रॉप बैक एम्बुलेंस को बदलने के निर्देश

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने दिए जननी सुरक्षा ड्रॉप बैक एम्बुलेंस को बदलने के निर्देश

दुखद: बस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत! घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, सीएम ने जताया शोक

दुखद: बस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत! घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, सीएम ने जताया शोक