Asha Hospital
Holi 2026
in

ITR 2026-27: ITR भरना हुआ अब सुपर आसान! चैटबॉट कर साथी से खत्म हो जाएगा अब टैक्स का झंझट

ITR 2026-27: ITR भरना हुआ अब सुपर आसान! चैटबॉट कर साथी से खत्म हो जाएगा अब टैक्स का झंझट

ITR 2026-27: ITR भरना हुआ अब सुपर आसान! चैटबॉट कर साथी से खत्म हो जाएगा अब टैक्स का झंझट

ITR 2026-27: ITR भरना हुआ अब सुपर आसान! चैटबॉट कर साथी से खत्म हो जाएगा अब टैक्स का झंझट

TROWS

ITR 2026-27: इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय कई लोगों को अलग-अलग प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनकम टैक्स से जुड़े जटिल नियम, अलग-अलग फॉर्म और छोटी सी गलती यह सब कुछ मिलकर कई बार बहुत बड़ी मुसीबत भी बन जाते हैं। लेकिन अब इस झंझट से राहत मिलने वाली है।

Holi 2026 -2

ITR 2026-27: ITR भरना हुआ अब सुपर आसान! चैटबॉट कर साथी से खत्म हो जाएगा अब टैक्स का झंझट

इनकम टैक्स विभाग ने AI पॉवर चैट बॉट ‘कर साथी’ लॉन्च किया है। यह चैट बॉट टैक्स फाइलिंग को आसान बनाएगा। यह AI चैटबॉट ‘कर साथी’ केवल एक डिजिटल टूल ही नहीं बल्कि यह आपके सवालों के झटपट जवाब देने वाला मार्गदर्शक भी है। यह आपकी ITR प्रक्रिया में स्टेप बाय स्टेप आपको रास्ता दिखाएगा जिससे गलतियां होने की संभावना कम हो जाएगी।

Indian Public School

क्या है यह ‘कर साथी’ AI चैटबॉट
इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में एक AI आधारित वर्चुअल अस्सिटेंट लॉन्च किया है। इसे इनकम टैक्स पोर्टल के साथ जोड़ दिया गया है। यह वर्चुअल असिस्टेंट आपको एक ही प्लेटफार्म पर सारी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा। मतलब यह एक प्रकार का चैट बॉट है जो यूजर के सारे सवालों का तुरंत जवाब देगा।

Doon valley school

ITR फाइलिंग से जुड़े सारे सवाल, रिफंड से जुड़े सवाल, नोटिस, टैक्स नियम इत्यादि जैसी संबंधित परेशानियों में यह चुटकियों में मदद करेगा। मतलब अब इनकम टैक्स फाइलर को छोटी-छोटी जानकारी के लिए CA या एक्सपर्ट्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

AI चैट बॉट ‘कर साथी’ कैसे करेगा मदद?

JPERC 2025
Holi 2026 -3

● AI चैटबॉट कर साथी सवाल पूछने पर तुरंत जवाब देगा। मतलब अब बार-बार अलग-अलग वेबसाइट पर सर्च करना या अलग-अलग जानकारी के बारे में गूगल करने का झंझट खत्म।
● यह चैट बॉट आपको ITR फाइलिंग की स्टेप बाय स्टेप गाइडेंस देगा और सबसे खास बात यह सारी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाएगा।
● यह चैटबॉट टैक्स से जुड़े कठिन नियमों को सरल भाषा में समझाएगा।
● मतलब नए यूजर्स को भी यह आसान भाषा में टैक्स के नियम बता सकता है।
● इस चैट बॉट का उपयोग दिन में किसी भी समय किया जा सकता है मतलब यह कस्टमर सपोर्ट की तरह समय पर निर्भर नहीं करेगा बल्कि 24*7 आपकी सेवा में उपलब्ध रहेगा।
● इस चैट बॉट के माध्यम से ई-फाइलिंग चालान, पेमेंट वेरीफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिल जाएगी।

‘कर साथी’ AI चैटबॉट का फायदा क्या होगा?

● कर साथी AI चैट बॉट छोटी-छोटी गलतियों को होने से रोकेगा जिससे पेनल्टी की संभावना कम हो जाएगी।
● यह फॉर्म भरते समय संभावित गलतियों के बारे में पहले से ही जानकारी दे देगा ताकि यूजर सही जानकारी भर सके।
● नए टैक्सपेयर्स और छोटे निवेशकों के लिए यह चैट बॉट एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा जहां गलतियां कम होगी, डिफेक्टिव रिटर्न और पेनल्टी का खतरा कम हो जाएगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर इनकम टैक्स विभाग द्वारा लांच किया गया यह AI चैट बॉट ‘कर साथी’ फाईलिंग की दुनिया में एक बहुत बड़ा कदम साबित होने वाला है। यह इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया को आसान तो बनाएगा ही अब लोगों को छोटी मोटी गलतियों और पेनल्टी से भी बचाएगा। आने वाले समय में इनकम टैक्स विभाग इस AI टूल को और ज्यादा स्मार्ट बनाने की भी कोशिश करेगा ताकि आम लोगों और छोटे व्यवसायियों को कम खर्च, कम समय और कम तनाव में ITR फाइलिंग करने में आसानी हो सके।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Crime News: न**शे के खिलाफ पुलिस का एक्शन! महिला से 2 किलो चरस और अफीम जब्त, बस में ले जा रही थी सप्लाई

Himachal Crime News: न**शे के खिलाफ पुलिस का एक्शन! महिला से 2 किलो चरस और अफीम जब्त, बस में ले जा रही थी सप्लाई