Himachal News Alert: जब पुलिस थाना की छत पर चढ़ गई महिला! फिर अनियंत्रित होकर नीचे गिरी, जानिए पूरा मामला

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिस थाने की छत पर चढ़ गई। इस दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी।

Himachal News Alert: जब पुलिस थाना की छत पर चढ़ गई महिला! फिर अनियंत्रित होकर नीचे गिरी, जानिए पूरा मामला
हादसे में महिला जख्मी हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, महिला अपने पति को छुड़ाने के लिए पुलिस थाना कुल्लू पहुंची थी।

महिला के पति चौकी डोभी, कुल्लू के विकास बोध को पुलिस ने बीते रोज़ बीएनएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया था। इसके थोड़ी ही देर बाद पश्चिम बंगाल की रहने वाली आरोपी की पत्नी पति से मिलने के लिए थाना पहुंच गई और पुलिस से उसे छोड़ने की मांग की।


इस पर जब पुलिस ने मना किया तो आरोपी महिला गुस्से में आ गई और थाने की छत पर चढ़ गई। महिला को छत पर चढ़ता देख पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड कुल्लू को दी और महिला को उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।
तभी अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह सीधा नीचे गिर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने महिला को रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



