Asha Hospital
Holi 2026
in

Ikkis: जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म! स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी में जुटे देओल ब्रदर्स

TROWS

Ikkis: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनका जिक्र आते ही आंखों में आंसू आ जाते हैं और दिल सम्मान से भर उठता है। धर्मेंद्र भी उन्हीं चंद सितारों में से एक हैं। जी हां, एक लंबे समय तक बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर अपनी सादगी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र आज भले ही हमारे बीच नहीं रहे, परंतु उनकी फ़िल्में और उनकी अदाकारी हमेशा हमारे यादों में बसी रहेगी।

Holi 2026 -2

Ikkis: जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म! स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी में जुटे देओल ब्रदर्स

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म Ikkis जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। जी हां, धर्मेंद्र के देहांत से पहले फिल्म Ikkis की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और यह फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। 1 जनवरी 2026 को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म रिलीज को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट करने वाले हैं। यह स्क्रीनिंग कोई साधारण स्क्रीनिंग नहीं होगी बल्कि बेटों द्वारा अपने पिता को आखिरी सिनेमाई सलामी होगी।

Indian Public School

29 दिसम्बर को होगी धर्मेंद्र की अंतिम फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
बता दे धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के संघर्ष और फिल्मी दुनिया में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए फ़िल्म ‘21’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह आयोजन 29 दिसंबर 2025 को मुंबई के अंधेरी स्थित पैरिवाल PVR ICON में किया जाएगा। इस दौरान सिनेमा उद्योग के दिग्गज लोग, प्रशंसक पत्रकार और धर्मेंद्र परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे।

Doon valley school

फ़िल्म में धर्मेंद्र द्वारा लिखी गई कविताएं उन्हीं की आवाज़ में सुनाई देंगी
बात करें Ikkis मूवी की तो इस मूवी का निर्देशन श्रीराम राघवन के नेतृत्व में हुआ है। यह फिल्म 21 वर्ष के सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक फिल्म है। अरुण खेत्रपाल 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हो चुके है। इस फिल्म में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका धर्मेंद्र ने निभाई है।

कहा जा रहा है कि एक वीर सैनिक के पिता की भूमिका में धर्मेंद्र ने इतना आत्मीय अभिनय किया है कि लगता ही नहीं कि वह एक्टिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र की आवाज में कुछ कविताएं भी सुनाई देगी जो धर्मेंद्र द्वारा ही लिखी गई है। जब धर्मेंद्र पूरी तरह से स्वस्थ थे तब इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

परंतु कुछ कारणवश उन्होंने यह पूरी फिल्म नहीं देखी। उन्होंने अक्टूबर में फिल्म का पहला हिस्सा देखा और धीरे-धीरे स्वास्थ्य की खराब स्थिति की वजह से पूरी फिल्म नहीं देख पाए। निदेशक राम राघवन ने बताया कि उन्हें हमेशा अफसोस रहेगा कि वे धर्मेंद्र को उनकी पूरी फिल्म नहीं दिखा पाए। निर्देशक की माने तो इस फिल्म में धर्मेंद्र ने उत्कृष्ट काम किया है। एक ऐसा पिता जिसका जवान बेटा शहीद हो चुका है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर Ikkis फिल्म अब एक साधारण फिल्म नहीं रही, यह बॉलीवुड के वरिष्ठ और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म के रूप में हमेशा ही लोगों के दिलों में बसी रहेगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र की कलाकारी, उनके बोल और उनका अभिनय उनकी विरासत को आगे बढ़ाता रहेगा। सबसे खास बात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग जो की अत्यंत व्यक्तिगत और भावनात्मक स्पर्श वाला निर्णय होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पुलिस की स्पेशल टीम ने पांवटा में पकड़ी हेरोइन! सलाखों के पीछे पहुंचाया तस्कर

Paonta Sahib: पुलिस की स्पेशल टीम ने पांवटा में पकड़ी हेरोइन! सलाखों के पीछे पहुंचाया तस्कर

Himachal News : अब इतने बजे से खुलेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र! कड़ाके की ठंड के चलते समय में बदलाव

Himachal News : अब इतने बजे से खुलेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र! कड़ाके की ठंड के चलते समय में बदलाव