Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: जामनीवाला रोड पर दर्दनाक हादसा! ट्रक की चपेट में आई 58 वर्षीय महिला, मौ*त

TROWS

Paonta Sahib: बद्रीपुर चौक के पास जामनीवाला रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: जामनीवाला रोड पर दर्दनाक हादसा! ट्रक की चपेट में आई 58 वर्षीय महिला, मौ*त

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला शिव मंदिर से माथा टेककर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बद्रीपुर चौक के समीप एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का हाथ और शरीर का हिस्सा ट्रक के टायर के नीचे आ गया।

Indian Public School

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने बिना देर किए घायल महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Doon valley school

मृतक महिला की पहचान शीला पत्नी राकेश के रूप में हुई है। वह बद्रीपुर जंगा गली, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की निवासी बताई जा रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई। ट्रक चालक को अंदाजा नहीं हो पाया और महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही रुक गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मामले की पुष्टि पुलिस थाना पांवटा साहिब के एसएचओ कुलवंत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। चालक से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बद्रीपुर चौक पर यातायात व्यवस्था सख्त करने की जरूरत है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रशासन से भी सड़क सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग उठने लगी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : पांवटा में अफीम के साथ दो तस्कर काबू! तीसरा फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sirmour News : पांवटा में अफीम के साथ दो तस्कर काबू! तीसरा फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जन्मदिन पर अनोखी पहल: पांवटा साहिब में नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया मजबूत संदेश…

जन्मदिन पर अनोखी पहल: पांवटा साहिब में नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया मजबूत संदेश…