Asha Hospital
Holi 2026
in

Kranti Gaud : कभी लड़कों संग खेला करती थी क्रिकेट! आज तेज गेंदबाज बन मचा रही धूम, जानिए क्रांति गौड़ की संघर्ष की कहानी

Kranti Gaud : कभी लड़कों संग खेला करती थी क्रिकेट! आज तेज गेंदबाज बन मचा रही धूम, जानिए क्रांति गौड़ की संघर्ष की कहानी

Kranti Gaud : कभी लड़कों संग खेला करती थी क्रिकेट! आज तेज गेंदबाज बन मचा रही धूम, जानिए क्रांति गौड़ की संघर्ष की कहानी

Kranti Gaud : कभी लड़कों संग खेला करती थी क्रिकेट! आज तेज गेंदबाज बन मचा रही धूम, जानिए क्रांति गौड़ की संघर्ष की कहानी

TROWS

Kranti Gaud : भारतीय महिला क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में आज क्रांति गौड़ का नाम भी विशेष सम्मान के साथ लिया जाता है। जी हां, क्रांति गौड़ केवल अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी के लिए नहीं जानी जा रही हैं, बल्कि उनके जीवन का संघर्ष भी अब लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गया है।

Holi 2026 -2

Kranti Gaud : कभी लड़कों संग खेला करती थी क्रिकेट! आज तेज गेंदबाज बन मचा रही धूम, जानिए क्रांति गौड़ की संघर्ष की कहानी

क्रांति गौड़ भारत के उस हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है जहां सीमित संसाधनों के बावजूद भी प्रतिभाएं अपना रास्ता स्वयं बना लेती हैं। वर्तमान में क्रांति गौड़ एक युवा भारतीय महिला क्रिकेटर है जो तेज गति की मध्यम-तेज गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया के लिए खेलती हैं। इन्होंने हाल ही में women’s world Cup में शानदार गेंदबाजी की, उसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी मिला।

Indian Public School

गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट प्रैक्टिस कर निखारी अपनी कला
क्रांति गौड़ का जन्म मध्य प्रदेश के छोटे से ग्रामीण क्षेत्र में हुआ। वह किसी आर्थिक रूप से संपन्न परिवार से नहीं आती, बल्कि वह ऐसे परिवार से संबंध रखती है जिसने कई प्रकार के आर्थिक उतार चढ़ाव झेले हैं। हालांकि गांव में रहने के बावजूद भी क्रांति ने क्रिकेट जैसे खेल को अपना पेशा चुना जो कि अपने आप में ही बेहद साहसिक निर्णय था।

Doon valley school

बचपन में ही क्रांति गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती और धीरे-धीरे प्रैक्टिस करते-करते उन्होंने अपने कौशल को भी निखार लिया। क्रांति ने हमेशा पढ़ाई के साथ क्रिकेट को भरपूर समय दिया और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखा। इसी की वजह से परिवार ने भी उन्हें हर प्रकार से सहयोग दिया।

शुरुआती दौर में क्रांति गौड़ ने मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए घरेलू प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की और और चयन कर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। चयन कर्ताओं ने देखा की क्रांति सटीक लाइन लेंथ और दबाव में भी विकेट लेने की क्षमता रखती हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें उच्च स्तरीय टूर्नामेंट में भी हिस्सा मिलने लगा और धीरे-धीरे वे भारतीय क्रिकेट टीम में स्थापित होती चली गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

WPL में UP की तरफ से मैदान में उतरी और दिखाया गज़ब का दम
फिर आया वह दौर जब उन्हें UP वॉरियर्स के लिए वूमेंस प्रीमियर लीग में चुना गया। इस प्रतियोगिता ने उन्हें सबसे बड़ा मंच दिया। और यह उनके करियर के लिए भी महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। देश-विदेश के अनुभव खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए क्रांति ने अपने खेल को और ज्यादा निखारा और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाई।

घरेलू और लीग क्रिकेट में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के बाद क्रांति को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जोड़ा गया और यहां पर भी उन्होंने गजब का परफॉर्मेंस दिखाया। उन्होंने साबित किया कि वह खेल के दौरान बड़े से बड़ा दबाव झेल सकती हैं और दबाव के बीच भी निर्णायक योगदान दे सकती हैं।

क्रांति गौड़ के ICC womens world cup 2025 में अचीवमेंट
क्रांति गौड़ ने ICC वूमेन वर्ल्ड कप 2025 में करीबन 4 से 6 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 12 विकेट झटके। ICC वूमेन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के दौरान क्रांति गौड़ ने 30 रन पर लगातार चार विकेट झटके। जिसकी वजह से उन्हें इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। और भारत की जीत में उनका योगदान मैच टर्निंग स्पेल के नाम से जाना जाता है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर क्रांति गौड़ क्रिकेट की दुनिया में ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो दबाव में भी भारतीय क्रिकेट टीम को संभालने का हुनर रखती हैं। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब क्रांति गौड़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक दमदार दावेदार बन चुकी हैं कम उम्र की यह खिलाड़ी देश की क्रिकेट टीम के लिए किसी उपलब्धि से काम नहीं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सिरमौर के विभिन्न संस्थानों में ध्यान योग शिविर का आयोजन

Sirmour News: विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सिरमौर के विभिन्न संस्थानों में ध्यान योग शिविर का आयोजन

Himachal Latest News: हिमाचल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़! तीन महिलाओं सहित पांच आरोपी काबू, चार रेस्क्यू

Himachal Latest News: हिमाचल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़! तीन महिलाओं सहित पांच आरोपी काबू, चार रेस्क्यू