RBI New Monetary Policy: कल आएगा RBI का बड़ा फैसला! रेपो रेट में होगा बदलाव? क्या बाजार में मचेगी उथल-पुथल

RBI New Monetary Policy: 8 अप्रैल 2026 का दिन देश की वित्तीय संस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। जी हां, 8 अप्रैल 2026 को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया अपना बहुत बड़ा फैसला सुनाने वाला है। यह फैसला केवल बैंक या लोन के लिए ही नहीं पूरे शेयर मार्केट पर असर डालेगा।

RBI New Monetary Policy: कल आएगा RBI का बड़ा फैसला! रेपो रेट में होगा बदलाव? क्या बाजार में मचेगी उथल-पुथल
सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि सिर्फ रेपो रेट बदलेगा या नहीं? बल्कि असल में RBI के फैसलों से कई खेल बदल जाएंगे। महंगे कच्चे तेल की कीमत, रुपए की अस्थिरता और ग्लोबल तनाव इन सब के बीच RBI जो फैसला लेगी वह कल पूरे बाजार को ऊपर भी ले जा सकता है और नीचे भी गिरा सकता है।

रिजर्व बैंक का फैसला 5 फैक्टर पर होगा निर्भर
8 अप्रैल 2026 को रिजर्व बैंक अपने अहम मौद्रिक नीति का फैसला सुनाएगी। यह फैसला 5 बड़े फैक्टर के आधार पर लिया जाएगा। रेपो रेट का फैसला, महंगाई का अनुमान, कच्चे तेल की कीमत, रुपए की स्थिति और सिस्टम में लिक्विडिटी। वैश्विक तनाव, महंगे होते तेल, विदेशी निवेश की अस्थिरता की वजह से RBI का फैसला बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाएगा। मतलब अब निवेशकों को केवल ब्याज दर पर ही असर नहीं बल्कि पूरे मार्केट पर असर देखने को मिलेगा।


कौन से 5 फैक्टर पर RBI का फैसला करेगा निर्भर?
रेपो रेट में बदलाव : RBI कल रेपो रेट में बदलाव करेगी या नहीं, यह अभी साफ नहीं। फिलहाल रेपो रेट 5.5% पर स्थिर है। लेकिन बाजार की स्थिति देखते हुए हो सकता है RBI इसे ना बदले और इसे स्थिर ही रखे। हालांकि RBI कुछ दिनों के लिए वेट और वॉच रणनीति भी अपना सकती है। मतलब EMI और लोन की दरों में आगे कोई बदलाव नहीं दिखेगा।
महंगाई पर लगाम : रेपो रेट से ज्यादा इस बार पूरा ध्यान इन्फ्लेशन आउटलुक पर है। उम्मीद की जा रही है कि महंगाई इस बार 4% से 4.7% के बीच रहने वाली है और यदि महंगाई इसी प्रकार बढ़ती है तो भविष्य में RBI रेपो रेट को भी कम कर सकती है।


कच्चे तेल की कीमत और ग्लोबल संकट : पिछले कुछ समय से मिडल ईस्ट में तनाव चल रहा है, जिसकी वजह से क्रूड ऑयल की कीमत $100 के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में यदि आने वाले समय में यह कीमतें और बढ़ती है तो RBI इसको लेकर भी कुछ ना कुछ रणनीति तय करेगा और यह रणनीति शेयर बाजार की दिशा तय करेगी।
रुपए की कमजोर स्थिति: पिछले कुछ समय से रुपया कमजोर हो रहा है, विदेशी फ्लो कम होता जा रहा है। यदि RBI कल कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेती है जिससे रुपए को मजबूती मिले तो यह निर्णय बाजार को स्थिर कर सकता है। RBI का यह निर्णय बांड और करेंसी मूवमेंट के निवेशकों को भी प्रभावित करेगा।
लिक्विडिटी और बैंकिंग सिस्टम: कल के फैसले में RBI लिक्विडिटी को लेकर भी महत्वपूर्ण रुख अपनाएगा। फिलहाल सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद है और RBI इसे कम नहीं करेगा। लेकिन हो सकता है कि शेयर बाजार को देखते हुए इस मुद्दे पर भी कुछ जरूरी निर्णय लिए जाए।
RBI के इन निर्णय से शेयर बाजार पर क्या असर होगा?
कल अगर RBI इन 5 मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कुछ फैसले लेता है तो निश्चित ही शेयर बाजार पर इसका असर दिखेगा। यदि रेपो रेट में बदलाव नहीं होता और RBI नरम रुख अपनाती है तो बाजार तेज हो जाएगा। लेकिन यदि महंगाई को देखते हुए रेपो रेट कम करती है और कुछ सख्त निर्णय लेती है तो बाजार में गिरावट देखने को मिलेगी।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



