Asha Hospital
in

Bharat Bandh : कल भारत बंद पर क्या खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर? इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

Bharat Bandh : कल भारत बंद पर क्या खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर? इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

Bharat Bandh : कल भारत बंद पर क्या खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर? इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

Bharat Bandh : कल भारत बंद पर क्या खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर? इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

Bharat Bandh : 12 फरवरी 2026 को देशभर में विभिन्न ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों द्वारा भारत बंद की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा से सभी के मन में अब एक ही सवाल दौड़ रहा की क्या स्कूल की छुट्टियां घोषित की जाएगी? क्या नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में जाना पड़ेगा? व्यापारी भी अलग परेशान दिखाई दे रहे हैं कि क्या कल व्यापार कर पाएंगे या नहीं?

Shri Ram

Bharat Bandh : कल भारत बंद पर क्या खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर? इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

इसी बीच असमंजस और ज्यादा बढ़ जाता है जब सरकार की तरफ से बंद को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आती। जी हां, 12 फरवरी 2026 को भारत बंद की घोषणा तो हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकारी रूप से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे में लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन देखा जा रहा है। आईए जानते हैं इसकी पूरी स्थिति

Indian Public School

क्यों बुलाया गया है भारत बंद
12 फरवरी 2026 भारत बंद करने का मुख्य कारण सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन बताया जा रहा है। ट्रेड यूनियन का कहना है कि श्रम कानून कर्मचारियों के खिलाफ है। वही किसान संगठन भी इस बन्द का सहयोग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह भी सरकार के सामने अपनी मांगे रखना चाहते हैं।

Doon valley school

किसान और व्यापारी संगठन सरकार के यूरोपियन ट्रेड से काफी नाराज चल रहे हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि हजारों कर्मचारी और मजदूर इस हड़ताल में शामिल होने वाले हैं जिसका असर देश के कई हिस्सों पर पड़ेगा और इससे कई सेवाएं भी बाधित होगी।

भारत बंद का क्या होगा स्कूल कॉलेज पर असर?
किसी भी प्रकार की हड़ताल के दौरान सबसे बड़ा सवाल आता है कि क्या स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे? बता दे सरकार ने अभी तक 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित नहीं की है। लेकिन फिर भी कई सेवाएं बाधित हो जाएगी। ट्रांसपोर्टेशन बंद रहेगा। स्कूल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

JPERC 2025

शिक्षक भी स्कूल में पहुंच पाएंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं। ऐसे में हो सकता है कि कई सरकारी स्कूल बंद रखने का निर्णय किया जाए। हालांकि निजी संस्थाओं का निर्णय निजी स्कूलों के हाथ में ही होता है। सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए छुट्टी घोषित की जाने की संभावना जताई जा रही है और निजी स्कूल शायद ऑनलाइन कक्षा आयोजित करें।

दफ्तर या बैंक बंद रहेंगे?
सूत्रों की माने तो कई बैंक और सरकारी दफ्तर 12 फरवरी 2026 बंद की वजह से प्रभावित रहेंगे। क्योंकि कर्मचारी हड़ताल में भागीदारी लेने के लिए जा सकते हैं इसीलिए काम प्रभावित होगा। कार्यालय में स्टाफ की कमी भी देखी जा सकती है। हो सकता है कि बैंक की शाखाओं पर भी इसका असर देखने के लिए मिले। रुझानों को देखते हुए आशंका लगाई जा रही है कि कल बैंक व्यवस्था भी पूरी तरह से बाधित होगी। हालांकि बैंक का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहने की संभावना है।

ट्रांसपोर्ट पर इसका क्या असर होगा?
बंद का सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट पर ही होने वाला है। 12 फरवरी 2026 को बंद की वजह से ऑटो, टैक्सी, निजी परिवहन प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि सड़क पर प्रदर्शन होते हैं तो ट्रैफिक जाम भी हो सकता है। रेल सेवाएं आमतौर पर जारी रहेगी लेकिन कुछ स्थानों पर प्रदर्शन की वजह से बाधा आ सकती है। ऐसे में यात्रियों को पहले से ही तैयारी की सलाह दी जाती है। बाजार और दुकानों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा जहां बंद को समर्थन मिलेगा वहां दुकानें बंद रहेगी।

निष्कर्ष
12 फरवरी 2026 भारत बन्द का ऐलान व्यापक तौर पर हो चुका है। कई जगहों पर सारी सेवाएं बाधित हो सकती है तो कई जगहों पर बंद को समर्थन न मिलने की वजह से व्यवस्थाएं जस की तस जारी रह सकती हैं। हालांकि नागरिकों के लिए जरूरी है कि वह सतर्क रहें और मौके की नजाकत को देखते हुए कदम बढ़ाए।

 

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CM Sukhu: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री! बोले- मुझे निशाना बनाने के बजाय आरडीजी मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें भाजपा नेता

CM Sukhu: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री! बोले- मुझे निशाना बनाने के बजाय आरडीजी मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें भाजपा नेता