India Vs Pak T20 World Cup : कल कोलंबो में होगा क्रिकेट का महासंग्राम! जानिए कहां और कब देखे लाइव?

India Vs Pak T20 World Cup : जब क्रिकेट का मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच हो तो यह किसी महासंग्राम से कम नहीं होता। ICC T20 World Cup शुरू हो चुका है और 15 फरवरी 2026 रविवार के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। हालांकि इस मैच को खेलने के लिए पाकिस्तान पहले मना कर चुका था फिर अजीब शर्तों के साथ ICC पर दबाव बनाने की कोशिश की।

India Vs Pak T20 World Cup : कल कोलंबो में होगा क्रिकेट का महासंग्राम! जानिए कहां और कब देखे लाइव?
अब अंत में भारत के खिलाफ यह मैच खेलने को पाकिस्तान राज़ी हो गया है। अब यह मैच फाइनली श्रीलंका के R. Premadasa स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC MENS T20 वर्ल्ड कप का यह सबसे चर्चित मैच होने वाला है जिसको देखने के लिए न केवल भारत पाकिस्तान बल्कि विश्व की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।

दोनों टीमों ने अब तक इस मुकाबले में अपने मजबूत प्रदर्शन की पहचान दी है। अब देखना यह होगा कि 15 फरवरी 2026 शाम 7:00 बजे आखिर इन दोनों में से कौन सी टीम टॉस जीतती है और कौन सी टीम बाजी मार ले जाती है।


भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप तारीख ,समय और स्थल
भारत पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप का यह 27 वां मुकाबला 15 फरवरी 2026 रविवार के दिन खेला जाएगा। शाम 7:00 बजे यह मैच शुरू होगा। जिसकी शुरुआत टॉस के साथ होगी। आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, श्रीलंका में यह मैच आयोजित किया जा रहा है, जो दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उत्सव से कम नहीं होगा।
T20 World Cup 2026 भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी
भारत के खिलाड़ी : सूर्यकुमार यादव ,अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह ,जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, ईशान किशन ,संजू सैमसंग, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज ,हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह ,तिलक वर्मा ,वरुण चक्रवर्ती ,अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर

पाकिस्तान के खिलाड़ी : सलमान अली आगा, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा मोहम्मद नफाय, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम आयुब, सलमान मिर्जा, शादाब खान ,शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक
ICC T20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान बनाम भारत कैसे देखें लाइव
ICC T20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान बनाम भारत मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा। डिजिटल रूप से यह प्रसारण jio hotstar पर भी किया जाएगा। जिओ हॉटस्टार पर सब्सक्रिप्शन के जरिए इस रोमांचक मैच को लाइव भी देखा जा सकता है। इसके अलावा अधिकांश देशों में ICC के आधिकारिक स्पोर्ट्स चैनल पर इसका कवरेज किया जाएगा।
क्यों है पाकिस्तान बनाम भारत T20 मुकाबला खास?
पाकिस्तान भारत T20 का मुकाबला केवल क्रिकेट का नही होता, बल्कि यह भावनात्मक प्रतिस्पर्धा और रणनीति का संगम होता है। दो पड़ोसी देश जो एक दूसरे को हर हाल में चुनौती देते रहते हैं। वहीं इस बार T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान द्वारा किए गए हंगामे के बाद अब यह मैच और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।
दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच एक अजीब सी तनातनी चल रही है। अब देखना यह होगा कि 15 फरवरी 2026 ICC T20 वर्ल्ड कप का यह भारत बनाम पाकिस्तान मैच आखिर क्या रंग लाता है? किसकी होती है जीत और कौन अनुभव हासिल कर आगे बढ़ता है?
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


