Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जारी किए 460 करोड़ रुपये! यहां पैट स्कैन मशीन लगाने की घोषणा

TROWS

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तंगरोटी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन शिकायतें सुनी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय महिला मंडलों के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रामेड़-तंगरोटी सम्पर्क मार्ग, तंगरोटी सम्पर्क मार्ग की टारिंग और निकटवर्ती सड़क मार्गों के लिए भी धनराशि जारी करने की घोषणा की।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जारी किए 460 करोड़ रुपये! यहां पैट स्कैन मशीन लगाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी घोषित किया है, जिसके दृष्टिगत क्षेत्र में अनेक पर्यटन परियोजनाओं को साकार रूप दिया जा रहा है। इससे आगामी समय में स्थानीय लोगों के लिए आमदनी के नए साधन सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये जारी किए हैं और इसका कार्य प्रगति पर है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से इसके समीपवर्ती क्षेत्रों में ज़मीन की कीमतों में वृद्धि होगी और क्षेत्र में पर्यटकों की आमद में भी बढ़ोतरी होगी जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला उप-चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी बहुत कम अंतर से हारे थे।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में झूठ की जीत और सत्य की हार हुई। कांग्रेस से भाजपा में गए उम्मीदवार से देवेंद्र जग्गी हारे, लेकिन क्षेत्र के लोग देवेंद्र जग्गी के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सुधार कार्य किए हैं।

एम्ज की तर्ज पर कांगड़ा जिला में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और शिमला जिला के अटल आयुर्विज्ञान चिकित्सा अस्पताल चमियाना में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पैट स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 28 करोड़ रुपये जारी गए हैं। इसके अलावा, एडवांस्ड सीटी स्कैन और एक्स-रे मशीनें भी लगाई जा रही हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई बाइक! 23 वर्षीय युवक की मौत

Accident In Himachal: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई बाइक! 23 वर्षीय युवक की मौत

Bear Attack: मवेशियों को चराने गई महिला पर भालू का हमला! कई मीटर तक घसीटा, गई जान

Bear Attack: मवेशियों को चराने गई महिला पर भालू का हमला! कई मीटर तक घसीटा, गई जान