Asha Hospital
Holi 2026
in

CGHS Insurance: CGHS कर्मचारियों को अब मिलेगा स्वास्थ्य का नया कवर! सरकार ने लॉन्च की स्वास्थ्य बीमा योजना

TROWS

CGHS Insurance: भारत सरकार ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थियों के लिए अब एक वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च कर दी है जिसका नाम है परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा। जी हां, अब तक केंद्रीय कर्मचारियों को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती थी।

Holi 2026 -2

CGHS Insurance: CGHS कर्मचारियों को अब मिलेगा स्वास्थ्य का नया कवर! सरकार ने लॉन्च की स्वास्थ्य बीमा योजना

परंतु जब एक प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए जाते हैं तो उन्हें आधुनिक इलाज पर किसी प्रकार का कोई बेनिफिट नहीं मिलता। ऐसे में सरकार ने कर्मचारियों की इसी समस्या को समझते हुए स्वास्थ्य लाभ को बढ़ाने की दिशा में यह नया कदम उठाया है।

Indian Public School

क्या है परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा?
परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा एक विशेष परंतु वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना है जो CGHS लाभार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। CGHS कार्ड धारकों को इस बीमा योजना के अंतर्गत सभी आधुनिक अस्पतालों, यूनानी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, योग जैसे विभिन्न विभागों में कैशलेस इलाज सुविधा प्रदान की जाएगी। हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को प्रीमियम भरना होगा। मतलब इस योजना का लाभ निशुल्क नहीं है बल्कि एक निश्चित प्रीमियम के बाद ही मिलेगा।

Doon valley school

क्या है परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा के लाभ

● परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा CGHS कर्मचारियों को स्वास्थ्य के अतिरिक्त कवर प्रदान करती है।
● योजना के अंतर्गत CGHS कर्मचारी 10 लाख या 20 लाख की बीमा राशि चुन सकते हैं।
● जितनी अधिक बीमा राशि होगी प्रीमियम उसी के आधार पर निर्भर होगा। इस योजना में को-पेमेंट संरचनाएं बनाई गई है जैसे की 70:30 और 50: 50
● को-पेमेंट चुनने की प्रक्रिया पर प्रीमियम पर छूट मिलता है जो 28% से 42% हो सकती है।
● इस योजना के माध्यम से CGHS कर्मचारियों को देशभर के आयुर्वेद, योग, यूनानी सिद्ध और होम्योपैथी तथा आधुनिक इलाज लेने पर भर्ती और उपचार के लिए 100% कवरेज मिलेगी।
● परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा के अंतर्गत रोगी भर्ती से पहले 30 दिनों तक और छुट्टी के बाद 60 दिनों तक चिकित्सा खर्च प्राप्त कर सकता है।
● वहीं देश के कुछ हॉस्पिटल नेटवर्क में इसका कैशलेस बेनिफिट भी दिया जाएगा।
● यहां नॉर्मल कमरे के लिए प्रतिदिन बीमा राशि का 1% और आईसीयू रूम के लिए 2% दिन का कवरेज मिलेगा

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस योजना को लेने की पात्रता

● इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार का CGHS लाभार्थी होना जरूरी है।
● आवेदक सेवारत कर्मचारी, सेवा निवृत, कर्मचारी और पेंशन भोगी हो सकता है।
● इस योजना में एक परिवार के 6 लोगों को परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा योजना से जोड़ा जा सकता है।
● योजना के अंतर्गत सभी पेंशन भोगी और वरिष्ठ नागरिकों को कवरेज दिया जाएगा।
● यह योजना वैकल्पिक है जिसके लिए प्रीमियम भरना पड़ेगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम CGHS लाभार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को पहले से बेहतर जरूर करता है। परंतु यह CGHS लाभ का एक पूरक है जिसके लिए कर्मचारियों को अपनी जेब से प्रीमियम भरना होगा। हालांकि यह एक स्वैच्छिक और वैकल्पिक योजना है। परंतु इस योजना का लाभ लेने के बाद सेंट्रल गवर्नमेंट में कार्यरत सभी कर्मचारी सेवानिवृत्ति और पेंशन भोगी अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य संस्थानों को किया सम्मानित! बोले- सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी…

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य संस्थानों को किया सम्मानित! बोले- सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी…

Himachal News Alert: नाले में गिरते ही आग का गोला बनी पिकअप! अंदर सवार लोगों ने छलांग लगाकर बचाई जान

Himachal News Alert: नाले में गिरते ही आग का गोला बनी पिकअप! अंदर सवार लोगों ने छलांग लगाकर बचाई जान