WPL 2026 Anushka Sharma Debut: कौन है 22 साल की अनुष्का शर्मा जो बन गई WPL 2026 क्रिकेट की नई सनसनी
WPL 2026 Anushka Sharma Debut: महिला प्रीमियर लीग 2026 में सितारों की वैसे तो कोई कमी नहीं है, लेकिन इस सीजन में भी समय के साथ कई ऐसे नाम जुड़ेंगे जो सीरीज में अपनी पहचान बना लेंगे। इसी क्रम को बढ़ाते हुए आज एक महत्वपूर्ण नाम जुड़ चुका है और वह है 22 साल की युवा क्रिकेटर अनुष्का शर्मा का।

WPL 2026 Anushka Sharma Debut: कौन है 22 साल की अनुष्का शर्मा जो बन गई WPL 2026 क्रिकेट की नई सनसनी
जी हां, अनुष्का शर्मा ने UP वॉरियर्स के खिलाफ आज अपने डेब्यू मैच में उतरते ही ऐसा आत्मविश्वास दिखाया सब उनके आत्मविश्वास की तारीफ करते नही थक रहे। उन्हें देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि अनुष्का शर्मा का WPL में डेब्यू मैच है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, बेख़ौफ़ स्टाइल, सटीक शॉट और दबाव में भी शांत दिमाग का खेल यह बता रहा था कि जैसे अनुष्का इस बड़े प्लेटफार्म पर सालों से खेलती आई हैं।
अनुष्का शर्मा का नाम पहली बार सुनते ही ऐसा लगता है जैसे हम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बात कर रहे हैं। हालांकि यह अनुष्का शर्मा भी उनसे ज़रा भी कम नहीं। क्रिकेट वाली अनुष्का शर्मा अभिनेत्री भले ही नहीं है लेकिन जिस प्रकार से इन्होंने अपना डेब्यू किया है उससे तो यह लगता है कि जल्द ही अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट जगत का सितारा बन जाएंगी।


गुजरात जायंट्स vs UP वॉरियर्स के इस मैच के बाद आज हर जगह अनुष्का शर्मा की ही चर्चा है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अनुष्का शर्मा है कौन? कहां से आई है और इनका बैकग्राउंड क्या है?
कौन है UP वॉरियर्स के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने वाली अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा को WPL 2026 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स द्वारा खरीद लिया गया है। अनुष्का शर्मा का बेस्ट प्राइस 45 लाख रुपए बताया जा रहा है। वही बात करें अनुष्का शर्मा के बैकग्राउंड की तो असल में उनका नाम अनुष्का बृजमोहन शर्मा है और वह मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करती है।

उन्होंने मध्य प्रदेश के कई घरेलू मैचों में अपनी दावेदारी साबित की है। अनुष्का को घरेलू सर्किट में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए ही पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम का कहना है कि अनुष्का एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। उनकी बल्लेबाजी जितनी आक्रामक है गेंदबाजी में उतना ही संतुलित प्रदर्शन करती है।
अनुष्का शर्मा के डेब्यू मैच के अचीवमेंट
आज अनुष्का शर्मा ने WPL 2026 में अपना पहला डेब्यू मैच खेला। जहां उन्होंने 30 गेंद में 44 रन बना लिए। इसमें उन्होंने 7 चौके लगाए और उनके इसी खेल की वजह से गुजरात जायंट्स का स्कोर ऊपर पहुंचा। अनुष्का शर्मा का यह स्कोर गुजरात जायन्ट्स की तरफ से किसी खिलाड़ी का WPL डेब्यू पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बताया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने कप्तान एशले गार्डनर के साथ 103 रनों की साझेदारी बनाई जिससे टीम आज 207 जैसे मजबूत स्कोर पर पहुंच सकी। अनुष्का शर्मा की सधी हुई बल्लेबाजी की वजह से आज WPL के पहले मैच में ही गुजरात जायंट्स ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है।
क्या है अनुष्का शर्मा के खेल को लेकर भविष्य की संभावना
अनुष्का शर्मा का यह डेब्यू एक जोरदार पारी ही नहीं बल्कि यह एक संकेत था कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में नई पीढ़ी के खिलाड़ी अब जलवा बिखरने के लिए तैयार है। अनुष्का ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
ऐसे में आने वाले समय में अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मूल्यवान खिलाड़ी साबित हो सकती है। कुल मिलाकर 22 वर्ष की यह युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन अपने आत्मविश्वास से साबित कर चुकी है कि वूमेंस प्रीमियर लीग नामी सितारों का मंच नहीं है बल्कि यहां नए सितारों को उभरने का भी मौका दिया जाता है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


