Accident In Himachal: सवारियों को छोड़कर वापिस लौट रहा था चालक! तभी खड्ड में गिरी टैक्सी, चालक की मौ*त

Accident In Himachal: कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Accident In Himachal: सवारियों को छोड़कर वापिस लौट रहा था चालक! तभी खड्ड में गिरी टैक्सी, चालक की मौ*त
हादसा सोमवार शाम को बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क पर तब हुआ जब कुल्लू जिला के तहसील निरमंड गांव झियारा निवासी जय सिंह पुत्र मनसा राम टैक्सी एरटिगो ( 01एए-0144 ) में सवारियां लेकर बागीपुल से जाओं गया था।

सवारियों को छोड़कर वापिस लौट रहा था जय सिंह
इस दौरान चालक ने सवारियों को छोड़ा और उसके बाद वह वापस लौटने लगे। तभी ढारे परेश नामक स्थान में पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और टैक्सी अनियंत्रित होकर कुर्पण खड्ड में जा गिरी।


चालक की मौके पर मौत
हादसा इतना भयानक था कि टैक्सी के गिरते ही परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद चालक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला जा सका।
उधर, कुल्लू के एसपी मदन लाल ने बताया कि चालक के शव का आज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


