Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Job’s: खत्म हुआ नौकरी का इंतजार! यहां लगेगा रोजगार मेला, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

TROWS

Himachal Job’s: जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 17 फरवरी को सुबह साढे दस बजे मिनी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें तीन कंपनियां विभिन्न पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लेगी।

Holi 2026 -2

Himachal Job’s: खत्म हुआ नौकरी का इंतजार! यहां लगेगा रोजगार मेला, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों पर 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे।

Indian Public School

दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।

Doon valley school

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड हमीरपुर सीनियर बीडीएम और बीडीएम के दो पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लेगी।

इन पदों के लिए स्नातक एवं एमबीए (मार्केटिंग) डिग्रीधारक भूतपूर्व सैनिक पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अणु की प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में सेल्स मार्केटिंग के 6 पद, सर्विस एंड इंस्टॉलेशन इंजीनियर के 8 पद और महिला अकाउंटेंट के 2 पद भरे जाएंगे।

सेल्स मार्केंटिंग के लिए बारहवीं पास तथा कम से कम एक वर्ष का अनुभव रखने वाले 25 से 40 वर्ष तक के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

सर्विस एंड इंस्टॉलेशन इंजीनियर के लिए इलेक्ट्रिशियन या फीटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 20 से 40 वर्ष तक के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15 से 25 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

अकाउंटेंट के पदों के लिए स्नातक तथा दो वर्षों का अनुभव रखने वाली 25 से 40 वर्ष तक की महिलाएं पात्र होंगी। चयनित उम्मीदवारों को 20 से 28 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Road Accident: सड़क से खाई में लुढ़की कार! सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर की गई जान

Himachal Road Accident: सड़क से खाई में लुढ़की कार! सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर की गई जान

Himachal News Alert: पानी के टैंक में मिलाया जहर! दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, 200 से ज्यादा लोगों की जान बची

Himachal News Alert: पानी के टैंक में मिलाया जहर! दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, 200 से ज्यादा लोगों की जान बची